महालया कब है | Maa Durga Puja Mahalaya 2023

Mahalaya 2023: भारत त्योहारों का देश है जहाँ हर दिन हर तिथि का एक विशेष महत्त्व होता है| हिन्दू धर्म से जुड़ी मान्यताओं के मुताबिक हर साल महालया के दिन माँ दुर्गा का धरती पर आगमन होता है| आइये जानते हैं इस वर्ष महालया कब है (Mahalaya 2023 Date) और क्या है इस दिन की विशेषता:  

mahalaya 2023

महालया 2023 (Mahalaya 2023)

महालया दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है| इस दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है| महालया देवी पक्ष की शुरुआत है और पितृ पक्ष के अंतिम दिन मनाया जाता है| ज्ञात हो हिन्दू धर्म में लोग इसी दिन तर्पण कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं| 

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में दुर्गापूजा उत्सव बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है| इसलिए महालया का अवसर भी बंगालियों के लिए एक विशेष महत्व रखता है| इसी दिन वे दुर्गा पूजा उत्सव शुरू करते हैं| जैसा कि बताया गया है महालया, देवी के अपनी दिव्य शक्तियों के साथ कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आगमन का प्रतीक है| कहते हैं कि सुबह पहले पूर्वजों को विदाई दी जाती है और फिर शाम को मां दुर्गा अपने लोगों को आशीर्वाद देने धरती पर आती हैं| 

महालया कब है (Mahalaya 2023 Date) 

हिंदू पंचांग के अनुसार पितृपक्ष के अंतिम दिन यानी अमावस्या पर महालया पर्व मनाया जाता है| इसे आश्विन माह के कृष्ण पक्ष के समापन का प्रतीक माना जाता है| हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं के मुताबिक हर साल महालया के दिन मां दुर्गा का धरती पर आगमन होता है| इस वर्ष 2023 में आश्विन माह की अमावस्या 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन पड़ रही है| इसलिए इसी दिन महालया पर्व होगा| कहा जाता है महालया के दिन ही मूर्तिकार माँ दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देते हैं| इसी दिन मूर्तिकार देवी दुर्गा की आंखों को डिजाइन करते हैं, वे उनमें रंग भी भरते हैं और ऐसा करने से पहले एक विशेष पूजा करते हैं| 

happy mahalaya 2023

महालया 2023 

वर्ष 2022 में 25 सितम्बर को महालया 2022 के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को बधाई दी| एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,

"महालया पर, हम मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं और हमारे लोगों के लिए उनका दिव्य आशीर्वाद चाहते हैं| सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें| चारों तरफ समृद्धि और भाईचारा बने| शुभो महालया!"

shubho mahalaya

Post a Comment

0 Comments