विश्व गर्भनिरोधक दिवस कब मनाते हैं | World Contraception Day 2022

World Contraception Day 2022: वर्ष में करोड़ों महिलाएं न चाहते हुए भी गर्भ धारण करती हैं| इसके लिए मुख्य कारण है गर्भ निरोधक के उपायों की जानकारी का अभाव| साल में एक दिन इसी विषय को उजागर करने के लिए गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व गर्भ निरोधक दिवस कब मनाते हैं (World Contraception Day) और क्या है कॉन्ट्रासेप्टिव्स (World Contraception Day 2022):  
contraception day 2022 date

विश्व गर्भनिरोधक दिवस कब मनाते हैं (World Contraception Day 2022 Date) 

प्रतिवर्ष 26 सितम्बर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाता है| इस दिन की शुरुआत पहली बार वर्ष 2007 में हुई थी| विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई अंतर्राष्ट्रीय सरकारी और गैर सरकारी संगठन गर्भ निरोधक, परिवार नियोजन और महिलाओं की सेहत के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाते हैं| विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को यौन जागरूकता देना है| लोगों को समय-समय पर कार्यक्रम कर जानकारी दी जाती है| युवा पीढ़ी को गर्भ निरोधक के उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाती है| इस कार्यक्रम में लोगों को गर्भ धारण के बचाव के बारे में बताया जाता है| 

विश्व गर्भनिरोधक दिवस 2022 (World Contraception Day 2022) 

कंट्रासेप्शन एक जन्म नियंत्रण विधि को कहते हैं जो अवांछित गर्भधारण को रोकने के लिए आवश्यक होती है| अब तो दुनिया भर में कई तरह के गर्भ निरोधक तरीके उपलब्ध हैं जिनमें कंडोम, मौखिक गर्भ निरोधक गोलियां, अंतर गर्भाशीय उपकरण (IUD) प्रजनन जागरूकता-आधारित विधियों, पुरुष नसबंदी इंजेक्शन के जरिये दिए जाने वाले गर्भ निरोधक शामिल हैं| इतना सब होने के बावजूद अब यौन स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य और गर्भ निरोधक के उपायों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता की कमी है| 
world contraception day 202
भारत में WCD (मिनिस्ट्री ऑफ़ वोमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट) प्रजनन और यौन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ एनजीओ और अस्पतालों की मदद से काम करती है| शहरों से लेकर गावों तक लोगों को इस बारे में जानकारी दी जाती है| महिला और बाल विकास मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार 21 राज्यों के 94 प्रतिशत से अधिक विवाहित महिलाओं को गर्भ निरोधक के उपायों और इसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं है| लेकिन जानकारी होने के बावजूद सिर्फ 50 प्रतिशत महिलाएं ही इन उपायों का इस्तेमाल करती हैं| 

Post a Comment

0 Comments