विश्व पर्यावास दिवस 2022 कब मनाया जाएगा | World Habitat Day 2022 Theme

World Habitat Day 2022: कोरोना महामारी और हालिया संघर्षों ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई में की गई वर्षों की प्रगति में ब्रेक लगाया है, जिसके परिणामस्वरूप कई नए लोग गरीबी रेखा में आ गए हैं| यूएन-हैबिटेट की वर्ल्ड सिटीज रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित लोगों की संख्या 2020 में जहाँ 12 करोड़ तक थी, वहीँ 2021 में यह 15 करोड़ से अधिक हो गई है| शहरी गरीबी और असमानता से निपटना एक तत्काल वैश्विक प्राथमिकता बन गई है| हर किसी के पास कस्बों और शहरों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है| दुनिया को मानव निवास स्थान के भविष्य के लिए अपनी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष विश्व पर्यावास दिवस यानि वर्ल्ड हैबिटैट डे मनाया जाता है| आइये जानते हैं वर्ल्ड हैबिटैट डे कब मनाते हैं और क्या है इस वर्ष वर्ल्ड हैबिटैट डे 2022 का विषय (World Habitat Day 2022 Theme):

world habitat day 2022

विश्व पर्यावास दिवस कब मनाया जाता है (World Habitat Day 2022 Date)

विश्व पर्यावास दिवस यानि वर्ल्ड हैबिटैट डे हर साल अक्टूबर माह के पहले सोमवार को मनाते हैं| इस साल 2022 में यह दिन 03 अक्टूबर को पड़ रहा है| इसलिए 03 अक्टूबर 2022 को ही विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day 2022) मनाया जाएगा| संयुक्त राष्ट्र ने हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व  पर्यावास दिवस के रूप में नामित किया है ताकि हमारे आवासों की स्थिति और पर्याप्त आश्रय के सभी के मूल अधिकार को प्रतिबिंबित किया जा सके| इस दिवस का उद्देश्य दुनिया को यह याद दिलाना भी है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है| 

1985 में संयुक्त राष्ट्र ने हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व आवास दिवस के रूप में नामित किया| विश्व पर्यावास दिवस पहली बार 1986 में नैरोबी, केन्या में मनाया गया था, और उस वर्ष के लिए चुना गया विषय "शेल्टर इज माई राइट" था| 

world habitat day 2022

विश्व पर्यावास दिवस 2022 का विषय (World Habitat Day 2022 Theme)

हर साल एक थीम के तहत विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है| इस विषय को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया जाता है| पिछले वर्ष विश्व पर्यावास दिवस 2021 का विषय "कार्बन मुक्त दुनिया के लिए शहरी कार्रवाई में तेजी लाना" था| 

World Habitat Day 2021 Theme: "Accelerating Urbon Action for a Carbon-Free World"

इस साल विश्व पर्यावास दिवस 2022 का विषय है: 

World Habitat Day 2022 Theme: "Mind the Gap. Leave no one and place behind."

विश्व पर्यावास दिवस 2022 का विषय शहरों और मानव बस्तियों में बढ़ती असमानता और चुनौतियों की समस्या को देखता है| 


भारत में मनाया गया विश्व पर्यावास दिवस 2022 (World Habitat Day 2022 in India) 

विश्व पर्यावास दिवस 2022 भारत में मनाया गया| कोविड महामारी ने शहरों और मानव बस्तियों में बढ़ती असमानताओं, कमजोरियों और चुनौतियों की समस्या को उजागर किया है| एक कार्यक्रम में आवास और शहरी कार्य और पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस पुरी ने कहा कि इस वर्ष की थीम एक ऐसे मजबूत अनुस्मारक के रूप में कार्य करती है जिसमें हम किसी भी नागरिक और किसी जगह को पीछे नहीं छोड़ सकते हैं, क्योंकि हम एक अधिक लचीले भविष्य का निर्माण कर रहे हैं|

श्री हरदीप एस पुरी ने आगे कहा कि इस वर्ष के विश्व पर्यावास दिवस का विषय हमें इन विषयों पर आगे चर्चा करने और नवाचारों की अवधारणा को सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 'कोई भी और कोई जगह पीछे न छूटे'| उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सतत विकास लक्ष्यों की केंद्रीय प्रतिज्ञा, यानी वर्ष 2030 तक 'किसी को भी पीछे न छोड़ें' की परिकल्पना को साकार करने में सक्षम होगा| कार्यक्रम में अपने संबोधन में, आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री, श्री कौशल किशोर ने अगले 25 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप शहरों को स्वच्छ, हरित और आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बनाने पर बल दिया| 



विश्व शहर दिवस 2022 (World Cities Day 2022)

प्रति वर्ष विश्व पर्यावास दिवस यानि वर्ल्ड हैबिटैट डे के साथ अर्बन अक्टूबर की शुरुआत मानी जाती है| इस दौरान विश्व भर के कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं| अर्बन अक्टूबर 31 अक्टूबर को समाप्त होता है जिस दिन को विश्व शहर दिवस यानि वर्ल्ड सिटीज डे के नाम से जाना जाता है| वर्ल्ड सिटीज डे पहली बार 2014 में मनाया गया था| 

world cities day 2022 theme

वर्ल्ड सिटीज डे को भी एक थीम पर मनाया जाता है| इस वर्ष "एक्ट लोकल टू गो ग्लोबल" थीम के तहत कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है| इन कार्यक्रमों का मकसद विभिन्न भागीदारों और विविध हितधारकों को स्थानीय कार्रवाई के लिए अपने अनुभवों और दृष्टिकोणों को साझा करने के लिए एक साथ लाना है, जिससे  हरियाली, अधिक न्यायसंगत और टिकाऊ शहर बनाने के लिए मदद मिल सके| 

Post a Comment

0 Comments