हरियाणा राज्य का स्थापना दिवस | हरियाणा दिवस 2023 | Happy Haryana Day 2023

Haryana Day 2023: हरियाणा, उत्तर भारत का एक राज्य है, जिसकी स्थापना वर्ष 1966 में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के पारित होने के साथ हुई| तब यह भारत का 17 वां राज्य बनाया गया था| आइये जानते हैं हरियाणा स्थापना दिवस कौन से दिन मनाया जाता है (Haryana Foundation Day) और हरियाणा राज्य से जुड़ी कुछ जानकारी:
haryana foundation day 2023

कब मनाते हैं हरियाणा दिवस (Haryana Day 2023 Date) 

हरियाणा दिवस हर साल 01 नवंबर को मनाया जाता है| इसी दिन 1 नवंबर, 1966 को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम (1966) लागू हुआ था| यह कानून पूर्ववर्ती प्रांत पंजाब को भाषाई आधार पर विभाजित करने के लिए न्यायमूर्ति जेसी शाह पैनल की सिफारिशों पर आधारित था| दरअसल 1947 में भारत के विभाजन और भारतीय स्वतंत्रता के बाद हरियाणा पंजाब का हिस्सा बना रहा, लेकिन हिंदुओं और सिखों दोनों द्वारा समर्थित अलग-अलग राज्यों की मांग जारी रही| आंदोलन ने 1960 के दशक की शुरुआत में गति प्राप्त की और अंत में, पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के पारित होने के साथ (और राज्य पुनर्गठन आयोग की पहले की सिफारिशों के अनुसार), हरियाणा को एक अलग राज्य बनाया गया| तब पंजाब से अलग होकर हरियाणा, भारत का 17 वां राज्य बनाया गया था| इस वर्ष 01 नवंबर 2023 को 57 वां हरियाणा दिवस (Haryana Day 2023) मनाया जाएगा| 

हरियाणा दिवस पर हरियाणा राज्य से जुड़ी जानकारी (About Haryana State)

  • हरियाणा नाम हरि से आया है जिसका अर्थ है हिंदू भगवान विष्णु और अयाना का अर्थ है "भगवान का निवास"| ऋग्वेद में हरियाणा का नाम रज हरियाणे था| 
  • हरियाणा उत्तर भारत का एक लैंडलॉक्ड राज्य है| हरियाणा राज्य के उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश तथा पश्चिम और दक्षिण में राजस्थान की सीमाएं हैं| यमुना नदी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अपनी पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है| कुल मिलाकर हरियाणा की सीमा पांच राज्यों से मिलती है| 
haryana border states

  • हरियाणा, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली को तीन तरफ से घेरता है, जिससे दिल्ली की उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी सीमाएं बनती हैं| नतीजतन, हरियाणा का एक बड़ा क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है| इसके साथ हरियाणा की सीमा केंद्रशासित पदेश चंडीगढ़ से लगती है जो इसकी राजधानी भी है| 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का 21वां राज्य है जिसका क्षेत्रफल 44.212 वर्ग किलोमीटर है| क्षेत्रफल के आधार पर इसका सबसे छोटा जिला फरीदाबाद और सबसे बड़ा जिला सिरसा है| 
  • 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 25,351,462 है, जो भारत के राज्यों 18वें स्थान पर आता है| जनसँख्या के आधार पर हरियाणा का सबसे छोटा जिला चरखी दादरी और सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद है|
  • हरियाणा की साक्षरता दर 75.55 प्रतिशत है|  
  • हरियाणा राज्य को 6 राजस्व प्रभागों (मंडल) (गुरुग्राम, हिसार, अम्बाला, रोहतक, करनाल, फरीदाबाद) और 22 जिलों में विभाजित किया गया है| इसका 22वां जिला चरखी दादरी, भिवानी जिले से अलग होकर, 18 अक्टूबर 2016 को बना| इसका सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद है| 
  • हरियाणा के पहले राज्यपाल धर्मवीर और पहले मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा थे| 

Post a Comment

0 Comments