भारत में कितने डाक घर चल रहे हैं | About Post Offices in India

Post Offices in India: लोगों के डाक को उसके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतीत में डाकघरों की शुरुआत की गई थी| उस समय लंबी दूरी पर एक-दूसरे के साथ संवाद करने का एकमात्र तरीका पत्रों के माध्यम से ही था| फिर नई तकनीकों के अविष्कारों के साथ डाक से होने वाले संवाद का प्रचलन कम होता गया| हालांकि, डाकघर अभी भी काम करते हैं और आज के युग में भी उनका महत्व है| 

INDIAN POST OFFICES IN INDIA

सरकार ने डाकघर को बैंकों की तरह भी बनाया है जहाँ पर बचत खाता खोल सकते हैं| यानि आज के समय में डाकघर न केवल डाक वितरित करते हैं, बल्कि वे सेविंग अकाउंट, रेकरिंग डिपाजिट आदि के लिए जमा स्वीकार करते हैं, खुदरा सेवा जैसे फॉर्म की बिक्री, बिल संग्रह आदि प्रदान करते हैं| 

बहुत से लोग सोचते हैं कि डाकघरों का भविष्य क्या होगा और क्या वे प्रौद्योगिकी में उन्नति के साथ बंद हो जाएंगे? कई लोग उनके विलुप्त होने के पक्ष में हैं और कई लोग मानते हैं कि यह विरासत है जिसे बंद नहीं किया जाना चाहिए चाहे दुनिया कितनी भी विकसित हो जाए| खैर जो भी कहा जाए वर्तमान समय में भारत में डाकघरों की संख्या 1.5 लाख से अधिक है| आइये जानते हैं भारत में वर्तमान समय में (दिसंबर 2022 तक) कितने डाकघर चालू हैं:

1. आंध्र प्रदेश : 10606

2. असम : 4005

3. बिहार : 9302

4. छत्तीसगढ़ : 4299

5. दिल्ली : 509

6. गुजरात (दादर और नगर हवेली, दमन और दियू) : 8844

7. हरयाणा : 2694

8. हिमाचल प्रदेश : 2795

9. जम्मू और कश्मीर (और लद्दाख) : 1695

10. झारखण्ड : 4031

11. कर्नाटक : 9617

12. केरला (और लक्षद्वीप) : 5063

13. मध्यप्रदेश : 8791

14. महाराष्ट्र (और गोवा) : 13688

15. उत्तर-पूर्व (अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड) : 2913

16. ओडिशा : 8490

17. पंजाब (चंडीगढ़) : 3834

18. राजस्थान : 10290

19. तमिलनाडु : 11864

20. तेलंगाना : 6212

21. उत्तरप्रदेश : 17885

22. उत्तराखंड : 2722

23. पश्चिम बंगाल (और सिक्किम, अंडमान और निकोबार) : 9076

भारत के कुल डाकघर : 159225 

भारतीय डाक विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या 4,00,909 है, जिसमें 2,37,978 ग्रामीण डाक सेवक शामिल हैं| देश में पिछले पांच वर्षों के दौरान 37 डाकघर बंद किए गए हैं| पांच साल में बंद किये गए डाकघरों की संख्या का पोस्टल सर्कल-वार विवरण (सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित) इस प्रकार है:

1. दिल्ली : 14 

2. हरयाणा : 10 

3. मध्य प्रदेश : 08 

4. महाराष्ट्र (और गोवा): 02 

5. तेलंगाना : 03 

Post a Comment

0 Comments