आईपीएल में सबसे ज्यादा रन मारने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी | Most Runs in IPL History

Most Runs in IPL History: आईपीएल दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली क्रिकेट लीग है| अब तक आईपीएल टूर्नामेंट के पंद्रह सीजन हो चुके हैं| क्रिकेट के इस महाकुम्भ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है| टी-20 फॉर्मेट के इस लीग में क्रिकेट प्रेमियों को थ्रिल, रोमांच और दमदार एक्शन मिलता है| आईपीएल में कई नए क्रिकेटिंग शार्ट देखने को मिलते हैं और यहाँ पर रनों की बारिश होती है| आइये जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन मारने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी कौन हैं (Most Runs in IPL History):

most runs in ipl history

1. विराट कोहली : विराट कोहली रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए खेलते हुए 223 मैचों में 6624 रन के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन मारने वाले खिलाड़ी हैं| 

2. शिखर धवन : शिखर धवन ने आईपीएल 2008 से पिछले सीजन 2022 तक 206 मैचों में 6244 रन बनाए हैं| 

3. डेविड वार्नर : डेविड वार्नर विदेशी खिलाडियों  सबसे ज्यादा रन मारने वाले खिलाड़ी हैं| इन्होनें 162 मैचों में 42 की शानदार औसत के साथ 5881 रन मारे हैं| 

4. रोहित शर्मा : रोहित शर्मा भी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं| रोहित शर्मा ने 227 मैचों में खेलते हुए 5879 रन बनाए हैं| 

5. सुरेश रैना : सुरेश रैना ने आईपीएल में 205 मैचों में खेलते हुए 5528 रन बनाए हैं|   

6. ए.बी.डिवीलर्स : ए.बी. डिवीलर्स ने आईपीएल में 151 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 184 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5162 रन मारे हैं| 

7. एम.एस धोनी : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 234 में 4978 रन बनाए हैं| 

8. क्रिस गेल : सिक्सर किंग क्रिस गेल ने आईपीएल में 142 मैचों में 4965 रन बनाए हैं| 

9. रोबिन उथप्पा : आईपीएल में सबसे ज्यादा रन मारने वाले खिलाड़ियों में रोबिन उथप्पा का नाम शामिल है| इन्होनें 205 मैचों में 4952 रन बनाए हैं|  

10. दिनेश कार्तिक : दिनेश कार्तिक का भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है| दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में खेलते हुए 229 मैचों में 4376 रन बनाए हैं|    

Post a Comment

0 Comments