विश्व रंगमंच दिवस कब मनाते हैं और क्या है इसका महत्व | World Theatre Day 2023

World Theatre Day 2023: नाटकों का जो संसार आज हम अपने इर्दगिर्द देखते है, उसकी जड़ें सदियों पहले मानव सभ्यता के इतिहास में दबी पड़ी हैं| वहीं से शक्ति लेकर ये नाटक आज खुद को नया करते हैं और मानवता के कल्याण के लिए नई-नई रचनाएं पेश करते हैं| नाटकों की इसी कल्याणकारी भूमिका को रेखांकित करने के लिए विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day 2023) की स्थापना इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट द्वारा की गई| आइये जानते हैं विश्व रंगमंच दिवस कब मनाते हैं (World Theatre Day 2023 Date) और क्या है इसका महत्व: 

world theatre day 2023 in hindi

विश्व रंगमंच दिवस कब मनाया जाता है (World Theatre Day 2023 Date) 

सदियों का सफर तय करते हुए आज नाटक एक कला के रूप में स्वीकृत है और ये सफर सभ्यता के अभूतपूर्व पड़ावों से होता हुआ नित नए रूप धर रहा है| नाटकों को पेश करते रंगमंच के महत्व को उजागर करने के लिए विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है| यूनेस्को की तरफ से 1961 में थिएटर की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था- इन्टरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट के जरिए 27 मार्च का दिन वर्ड थिएटर डे की लिए तय किया गया| इस दिन का उद्देश्य एक दिन को मनाया जाना था जिसके माध्यम से दुनिया भर में रंगमंच की अभिव्यक्तियों को विश्व पटल पर प्रचारित प्रसारित किया जा सके| वर्ल्ड थिएटर डे को पहली बार 27 मार्च 1962 में मनाया गया| इसके लिए पेरिस में "थिएटर ऑफ़ नेशन" नाम से रंगमंच का आयोजन किया गया था| तब से हर साल दुनिया भर में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट में सेंटर्स पर विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है| वर्ष 2023 में विश्व रंगमंच दिवस की 61वीं वर्षगांठ है|  

थिएटर पेशेवर, थिएटर प्रेमी, थिएटर विश्वविद्यालय, शिक्षाविद, स्कूल भी रंगमंच दिवस (थिएटर डे) को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं| विश्व रंगमंच दिवस का मकसद रंग कर्म के आनंद को सबके साथ साझा करना है| वर्ल्ड थिएटर डे का सन्देश यही है कि रंग कर्म के जरिए विश्व बंधुत्व, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और शांति के प्रयास संभव है| 

theatre day in hindi

भारत में आजादी के बाद शुरू हुआ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) देश का पहला नाट्य प्रशिक्षण संस्थान है| यहाँ पर ट्रेनिंग के लिए विश्व रंग अनुभवों के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक नाट्य विशेषताएं पाठ्यक्रम का हिस्सा है| संस्कृत के क्लासिकल नाटकों के अलावा भरत मुनि का नाट्यशास्त्र रंग गर्मियों के लिए एक मजबूत आधार मुहैया कराता है| 

विश्व रंगमंच दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy World Theatre Day 2023)  

happy theatre day 2023

रंगमंच ऐसा मंच जहाँ अलग अलग व्यक्तित्व और चरित्र के रंगों का कई कलाकारों द्वारा चित्रण किया जाता है| जहाँ एक कलाकार, कहानी में उतरने के बाद अपने चरित्र की हर छवि त्याग कर. उस कहानी के चरित्र के साथ न्याय संगत कला बिखेरता नजर आता है| देखा जाये तो रंगमंच और वास्तविक मानव जीवन में कोई विशेष अंतर नहीं है| अंग्रेजी नाटकों के महान रचयिता, अभिनेता और कवि विलियम शेक्सपियर ने कहा है कि ये दुनिया एक रंग मंच है जहाँ सब इंसान अपना अपना किरदार निभा रहे हैं| सब के आने-जाने का वक्त तय है और इस मंच पर हर इंसान अपने जीवन के कई सारे किरदार निभाता है| 

आयरिश कवि और नाटककार ऑस्कर वाइल्ड ने रंगमंच के बारे में अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा है कि "मैं थिएटर को सभी कलाओं में सबसे महान मानता हूँ| ये एक ऐसा हाजिर तरीका है जिसमें एक इंसान दूसरे के साथ इस बात को साझा कर सकता है कि एक इंसान क्या है?"

रंगमंच का उद्गम और उसका वर्तमान में विस्तार मनुष्य संस्कृति को समझने में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है| ये कला और संस्कृति आने वाले समय में भी ऐसे ही विस्तृत होती रहेंगी क्योंकि ये वास्तविक जीवन से सीधा-सीधा संबंध रखती है| विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं| 

Post a Comment

0 Comments