मिनी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की जानकारी | Mini Vande Bharat Express

Mini Vande Bharat: भारत की स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के छोटे संस्करण को मिनी वन्दे भारत भी कहा जाता है| दरअसल जिन वन्दे भारत एक्सप्रेस रुट्स पर यात्रियों की कमी देखी गई वहां पर मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया| आइये जानते हैं क्या अलग होता है मिनी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में और कब चलाई गई पहली मिनी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: 

mini vande bharat express

मिनी वन्दे भारत एक्सप्रेस (Mini Vande Bharat Express) 

सामान्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें भरी रहती हैं, जिससे पता चलता है कि वे भारतीय यात्रियों के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस कितनी लोकप्रिय है| लेकिन, भारतीय रेलवे द्वारा प्रदान किए गए आंकड़ों से पता चला कि कुछ रुट्स पर चल रही वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ऑक्यूपेंसी रेट बहुत कम है| इसी कारण वंदे भारत 2.0 एक्सप्रेस के एक छोटे संस्करण को लाया गया, जिसे  मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में जाना जाता है| इसमें वन्दे भारत एक्सप्रेस 2.0 में लगे 16 कोचों के बजाय मात्र 08 कोच हैं| इन 8-कार कॉन्फ़िगरेशन के लिए प्रति रेक लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च होता है| भारतीय रेलवे 8-कार कॉन्फिग्रेशन के 1,000 मिनी वंदे भारत रेक बनाने पर विचार कर रहा है|

मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस का प्राथमिक उद्देश्य वर्तमान ट्रेनों की 6-7 घंटे की यात्रा के विपरीत 4-5 घंटे की यात्रा के साथ छोटे मार्गों की सेवा करना है| यह पूरी तरह से वन्दे भारत 2.0 की खूबियों से लैस है, यानि अंतर बस कोचों की संख्या का है| मिनी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 8 कोच होते हैं जिनमें से सात चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव चेयर कार होती है| 

मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस के फायदे

मिनी वंदे भारत के कई लाभों में कुछ मुख्य हैं: इसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम होना, नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस की तुलना में रनिंग कॉस्ट कम होना| इसके साथ कम कोच होने से मिनी वंदे भारत का निर्माण कम समय में किया जा सकता है और छोटे मार्गों के लिए जहां मांग कम है, इन मिनी वंदे भारत को आसानी से चलाया जा सकता है| 

भारत की पहली मिनी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (First Mini Vande Bharat Express) 

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की छठी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन थी| भारतीय रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस रूट पर चलने वाली वन्दे भारत का औसत ऑक्यूपेंसी केवल 52% है| इस कारण मई 2023 में 16 कोच वाली इस ट्रेन को आठ कोच वाली मिनी वंदे भारत से बदल दिया गया| 

इससे पहले भारत की बारवीं वन्दे भारत और पहली मिनी वन्दे भारत एक्सप्रेस 08 अप्रैल 2023 को सिकंदराबाद-तिरुपति के बीच चलाई गई| हालाँकि उच्च मांग और हाई ऑक्यूपेंसी दर के कारण, सिकंदराबाद- तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस के 8 कोच रेक को 16 कोच रेक में बदल दिया गया है|  

वर्तमान में (07 जुलाई 2023 तक) बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस, आनंद-विहार-देहरादून वन्दे भारत, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वन्दे भारत, इंदौर-भोपाल, जोधपुर-साबरमती, गोरखपुर-लखनऊ सहित कुल 11 वन्दे भारत एक्सप्रेस आठ कोच वाली मिनी वन्दे भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाई जा रही हैं| 24 सितम्बर 2023 को विभिन्न रूटों पर नौ मिनी वन्दे भारत ट्रेन चलाए जाने की योजना है| 

Post a Comment

0 Comments