भारत का तैरता डाकघर | Floating Post Office in India

Floating Post Office in India: भारतीय डाक दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है| देश को 23 डाक सर्किलों में विभाजित किया गया है| देश में फैले डेढ़ लाख से भी अधिक डाकघरों में से कुछ डाकघरों की अनूठी विशेषता है| एक ऐसा ही डाकघर है, प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध जगह, कश्मीर में है| कश्मीर में दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ डाकघर है| जी हाँ!!! तैरता हुआ डाकघर (Floating Post Office)| कहा जाता है यह असामान्य डाकघर, ब्रिटिश राज के दिनों से अस्तित्व में आया| 2011 में इस डाकघर को नवीनीकृत किया गया था और औपचारिक रूप से फिर से लॉन्च होने से पहले इसके साथ एक संग्रहालय अनुभाग भी जोड़ा गया| आइये जानते हैं भारत के इस तैरते डाकघर (Floating Post Office) के बारे में कुछ और जानकारी:  

floating post office in india

भारत का तैरता डाकघर | Floating Post Office in India

कश्मीर में स्थित दुनिया के अकेले फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस के साथ सैलानी तस्वीरें लेने के लिए आते हैं| डाकिया शिकारे पर चिट्ठी बांटने के लिए निकलते हैं| जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में तैरता हुआ डाकघर दुनिया में एकमात्र तैरता हुआ डाकघर हैं| ये दो सदियों पुराना तैरता हुआ डाकघर ब्रिटिश काल में शुरू हुआ था| लेकिन अभी भी झील पर रहने वाले लोगों को पत्र और पहुंचाना जारी रखे हुए हैं| इस डाकघर को देखना और इसके साथ फोटो खिंचवाना भी कश्मीर आने वाले पर्यटकों को काफी पसंद है| 

इस डाकघर का पहले नाम नेहरू पार्क पोस्ट ऑफिस था, जिसे 2011 में बदलकर फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस कर दिया गया| डल झील पर तैरते हुए डाक घर में एक डाकघर की सभी सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन एक बात खास तौर पर इसे सबसे अलग बनाती है- शिकारे और नाव चालक की तस्वीर वाला खास स्टांप| यह अलग बात है की आजकल चिट्ठियां लिखने का चलन कुछ कम हो गया है| इसकी जगह ईमेल और फ़ोन ले रहा है, फिर भी लोगों के जहन में और फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस की बड़ी खूबसूरत यादें मौजूद है| 

पढ़ें: दुनिया का सबसे ऊँचा डाकघर 

2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और संचार और आईटी राज्य मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया, यह डाकघर पानी पर नियमित डाक सेवाएं प्रदान करता है और स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों द्वारा अक्सर दौरा किया जाता है| इसके अलावा, इसमें एक डाक टिकट संग्रहालय है जो अपने आकर्षक इतिहास और डाक टिकट संग्रह को प्रदर्शित करता है, और एक स्मारिका की दुकान है जो कश्मीर पर टिकट, पोस्टकार्ड, ग्रीटिंग कार्ड और किताबें बेचती है| 

Post a Comment

0 Comments