भारत की तटीय सीमा कितनी है | Coastal Boundary of India

Coastal Boundary of India: भारत में एक बहुत लंबी तटरेखा (Coast Line) है| भारत की मेनलैंड पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिंद महासागर और पश्चिम में अरब सागर के साथ मिलती है| इसके साथ भारत के द्वीपों की सीमाएं भी तटरेखा बनाती हैं| कुल मिलाकर समुद्र तट नौ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों (यूनियन टेरिटरी) के बीच वितरित किया जाता है| आइये जानते हैं कितनी लम्बी है भारत की तटीय सीमा और कौन से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मौजूद है तटरेखा: 
coastal boundary of india

भारत की तटीय सीमा कितनी है | Coastal Boundary of India

तटीय पर्यावरण संसाधनों, उत्पादक आवासों और समृद्ध जैव विविधता के आधार पर एक राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| तटीय क्षेत्र तटीय पारिस्थितिक तंत्र की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे मैंग्रोव, कोरल रीफ, समुद्री घास, नमक दलदल, टीलों, मुहानों, लैगून आदि से भी संपन्न होते है| भारत में भी एक लम्बी तटरेखा मौजूद है| भारत के तटीय क्षेत्र कृषि, व्यापार, औद्योगिक केंद्रों, पर्यटन केंद्रों, मछली पकड़ने और नमक बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं| वे बड़े बंदरगाहों के लिए महत्वपूर्ण भीतरी क्षेत्र प्रदान करते हैं| भारतीय तटीय मैदानों के कई हिस्सों में समृद्ध, उपजाऊ मिट्टी है, जिस पर चावल के अलावा, विभिन्न प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं| भारत की तटीय सीमा की कुल लम्बाई 7516.6 किमी है| इसमें से मुख्यभूमि (Main Land) में पड़ने वाली तटीय भारतीय सीमा 5422.6 किमी है और भारत के द्वीप क्षेत्र में मौजूद तटीय सीमा की लम्बाई 2094 किमी है| 

तटीय सीमा वाले राज्य (States with Coastal Boundary)

भारत की मुख्य भूमि (मेनलैंड) में मौजूद तटीय सीमा (5422.6 किलोमीटर) वाले राज्यों की संख्या 09 है| यह राज्य हैं: गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल| इन राज्यों में से सबसे लम्बी तटीय सीमा वाला राज्य गुजरात है (State with Longest coast line) जिसकी तटरेखा 1214.7 किलोमीटर है| 
coastal boundary of india by length
भारत के सबसे लम्बी तटरेखा वाले राज्य गुजरात के बाद क्रम में तटीय रेखा वाले सभी राज्य इस प्रकार हैं:
गुजरात :  1214.7 किलोमीटर 
आंध्र प्रदेश : 973.7 किलोमीटर 
तमिलनाडु : 906.9 किलोमीटर 
महाराष्ट्र : 652.6 किलोमीटर 
केरल : 569.7 किलोमीटर 
ओडिशा : 476.4 किलोमीटर 
कर्नाटक : 280 किलोमीटर 
पश्चिम बंगाल : 157.5 किलोमीटर 
गोवा : 101 किलोमीटर 

तटीय सीमा वाले केंद्रशासित प्रदेश (Union Territory with Coastal Boundary)

भारत में तटरेखा वाले चार केंद्र शासित प्रदेश हैं- दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली, पुद्दुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप द्वीप समूह (अरब सागर)| सभी केंद्र शासित प्रदेशों में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तटरेखा सबसे लंबी है| केंद्रशासित प्रदेशों की तटीय सीमा इस प्रकार है:

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 1962 किलोमीटर 
लक्षद्वीप : 132 किलोमीटर 
पुडुचेरी : 47.6 किलोमीटर 
दमन और दीव : 42.5 किलोमीटर 

इस प्रकार भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की तटीय सीमा की लम्बाई कुल 7,516.6 किलोमीटर है| 

Post a Comment

0 Comments