कब मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस | National Space Day 2024

National Space Day 2024: चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री ने इसरो की टीम को 26 अगस्त 2023 को संबोधित किया| प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की, जहां उन्हें तब चंद्रयान-3 मिशन के निष्कर्षों और प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई| इसी मौके पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) की घोषणा करी| आइये जानते हैं क्या है इस दिवस का उद्देश्य और कब मनाया जाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day):

national space day 2024

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कब मनाया जाएगा (National Space Day)

चंद्रयान-3 मिशन की सफल मून लैंडिंग के साथ भारत ने और भारत के वैज्ञानिकों ने न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि भूगोल के विचार को भी नया रूप दिया| यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण अवसर था| इस तरह की घटना जीवन में एक बार होती है, जिससे सभी भारतीयों को गर्व होता है| इस उपलब्धि के साथ भारत, चन्द्रमा पर उतरने वाला विश्व का चौथा और चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया| 23 अगस्त 2023 को शाम 06 बजकर 04 मिनट पर करोड़ो लोगों ने चंद्रयान 03 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा| अकेले यूट्यूब पर 80 लाख लोगों ने सीधे प्रसारण पर जुड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर दक्षिणी अफ्रीका से चंद्रयान 03 की सॉफ्ट लैंडिंग का प्रसारण देखा| 

अपने विदेशी दौरे से वापस लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2023 को बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा किया और चंद्रयान-3 की सफलता पर टीम इसरो को संबोधित किया| अपने सम्बोधन में उन्होंने चंद्रयान 3 के दक्षिणी छोर पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली तारीख यानि 23 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाये जाने की बात कही| इस प्रकार पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त 2014 को मनाया जाएगा| राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भावना का जश्न मनाएगा, और हमें अनंत काल के लिए प्रेरित करेगा| 

पढ़ें: चंद्रयान 3 के बारे में अधिक जानकारी

Post a Comment

0 Comments