विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता है | World Sight Day 2023 Theme

World Sight Day 2023: विश्व दृष्टि दिवस एक वैश्विक दिवस जो अंधेपन और दृष्टि हानि पर ध्यान देने पर केंद्रित है| आइये जानते हैं विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता है और क्या है इस वर्ष इस दिवस का विषय (World Sight Day 2023 Theme):
world sight day 2023

विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता है (World Sight Day 2023 Date)  

विश्व दृष्टि दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है| इस वर्ष यह दिन 12 अक्टूबर 2023 को पड़ रहा है| विश्व दृष्टि दिवस एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य अंधापन और दृष्टि बाधिता की ओर ध्यान आकर्षित करना है| 

विश्व दृष्टि दिवस 2023 का विषय (World Sight Day 2023 Theme)

12 अक्टूबर को मनाये जाने वाले विश्व दृष्टि दिवस २०२३ का विषय इस प्रकार है: 
World Sight Day 2023 Theme: "Love Your Eyes at Work"
इस विश्व दृष्टि दिवस पर हमारा ध्यान कार्यस्थल पर लोगों को उनकी दृष्टि की सुरक्षा के महत्व को समझने में मदद करने और उद्योग समूहों के मालिकों से श्रमिकों के नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान करने पर है| 

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश के दिव्यांग व्यक्तियों के सभी विकास एजेंडे की देखभाल करने वाला नोडल विभाग है| जनता के बीच दृष्टि बाधिता के बारे में जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से विभाग देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके इससे जुड़े संस्थानों के माध्यम से 12 अक्टूबर 2023 को विश्व दृष्टि दिवस मना रहा है| 

Post a Comment

0 Comments