ग्लोबल डे ऑफ़ पेरेंट्स कब मनाया जाता है | Global Day of Parents 2023 Theme

ग्लोबल डे ऑफ़ पेरेंट्स 2023: दुनिया के किसी भी क्षेत्र में, बच्चों के प्राथमिक देखभाल करने वाले और उसके प्रथम शिक्षक उसके माता-पिता ही होते हैं| यह बात धर्म, जाति, रंग, यहाँ तक की हर प्रजाति पर सटीक बैठती है| माता-पिता ही उस बच्चे की नीव रखते हैं जो आगे चलकर समाज और समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है| इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि माता-पिता की परवरिश ही समाज का आइना होती है| तो ऐसे हर माता-पिता को सम्मान देने और उनकी सराहना करने के लिए हर साल 01 जून को Global Day of Parents मनाया जाता है| 

Global Day of Parents 2023


**Parenting is the toughest job on earth as you are responsible for the physical, emotional & mental development of another human being!!**

ग्लोबल पेरेंट्स डे 2023

इस दिन की घोषणा सयुंक्त राष्ट्र की सामान्य सभा (UN General assembly) ने सन 2012 में दुनियाभर के माता-पिता को सम्मान देने के लिए की| एक दिन खास किसी वजह से मनाने पर उसका सन्देश और उसका महत्व दोनों व्यापक हो जाते हैं| Global Day of Parents मनाने से हम अपने और सभी माता-पिता को उनके बच्चो के प्रति निस्वार्थ प्रतिबद्धता (selfless commitment) और आजीवन संघर्ष के लिए धन्यवाद दे सकते हैं| किसी बच्चे के पुरे व्यक्तित्व के विकास के लिए उसका पालन पोषण पारिवारिक वातावरण में होना चाहिए जहाँ उसे प्यार, ख़ुशी और अच्छी समझ मिले |

**"By the time I realized my parents were right, I had kids that didn't believe me."**

पारम्परिक रूप से देखें तो पिता की भूमिका एक नैतिक शिक्षक, अनुशासनवादी (moral टीचर और disciplinarians) और रोज़ी रोटी कमाने वाले की रही है| पर आज के समय में उनको भी एक सह-अभिभावक (Co-Parent) के रूप में देखा जाता है| माता-बच्चे का रिश्ता तो बच्चे के विकास के लिए सीधा जिम्मेदार समझा जाता है| बच्चे की समझ, उसका समाज को देखने का नजरिया, उसको अपनी माँ से ही मिलता है| Global Day of Parents हर माता-पिता का दिन है, क्यूंकि इन्ही पर बच्चों के साथ समाज का विकास भी निर्भर करता है |

विश्व भर में पहले से ही माता-पिता के सम्मान के लिए ऐसे खास दिन मनाए जाते हैं| भारत की संस्कृति में भी माता-पिता को भगवान् का दर्ज़ा दिया जाता है| अमेरिका में इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहले ही जुलाई के चौथे रविवार को मनाते हैं, ठीक उसी प्रकार दक्षिण कोरिया में 8 मई को Parents Day मनाया जाता रहा है |

ग्लोबल डे ऑफ़ पेरेंट्स थीम (Global Day of Parents 2023 Theme)

वर्ष 2022 में ग्लोबल डे ऑफ़ पेरेंट्स थीम थी: "Appreciate all parents throughout the world"| यह थीम दुनिया भर के उन पेरेंट्स का समर्थन करती है जो अपने बच्चों के लिए संघर्ष करते हैं| इसी के साथ यह विषय हमें अपने माँ-बाप के प्यार को स्वीकार करने और उनके द्वारा किये गए बलिदान को महत्व देने के लिए आग्रह करता है|     

अलग-अलग देशों में पेरेंट्स डे 

अमेरिका: सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका में पेरेंट्स डे जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है| इस साल यह दिन 25 जुलाई 2021 को है| इस दिन की शुरुआत 1994 में हुई जब उस समय के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने "बच्चों की पालन-पोषण में माता-पिता की भूमिका को पहचानने, उत्थान करने और समर्थन करने के लिए" कांग्रेस के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये थे| 

दक्षिण कोरिया:  दक्षिण कोरिया में लोगों और सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 08 मई को पेरेंट्स डे के रूप में मनाया जाता है| 

भारत: भारत में पेरेंट्स वरशिप डे यानी मातृ-पितृ पूजन दिवस की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई| इसकी शुरुआत आसाराम ने अपने अहमदाबाद आश्रम- "गुरुकुल" में करी थी| यह हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है| इस दिन को परिवार के सदस्यों के बीच बंधन को मजबूत करने और बच्चों में सम्मान, आज्ञाकारिता और विनम्रता जैसे अच्छे मूल्यों को अपनाने के तरीके के रूप में देखा जाता है|     

महत्वपूर्ण दिनों की जानकारी के लिए क्लिक करें: 
 October 


Post a Comment

0 Comments