विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है | World Environment day 2023 Theme

World Environment Day 2023: हर साल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है (World Environment Day is celebrated on) और क्या है इस वर्ष का विषय (World Environment Day 2023 Theme): 

vishwa paryavaran diwas 2023

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है (World Environment Day is celebrated on)

विश्व पर्यावरण दिवस, (World Environment Day) हर साल 5 जून को मनाया जाता है| पहली बार 1974 में आयोजित यह दिवस समुद्री प्रदूषण, मानव अतिसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, सस्टेनेबल कंसम्पशन और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच रहा है| विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण के मुद्दे पर सार्वजनिक पहुंच के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है, जिसमें सालाना 143 से अधिक देशों की भागीदारी होती है| 

पढ़ें: सद्गुरु का मिट्टी बचाओ आंदोलन क्या है?   

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास (History of World Environment Day)  

लगभग 50 वर्ष पहले, वर्ष 1972 में, स्टॉकहॉम, स्वीडन, में एक सम्मेलन आयोजित हुआ (Stockholm Conference on Human Environment)| उस सम्मलेन में "Integration of human interactions and the environment" अर्थात "मानव संपर्क और पर्यावरण का एकीकरण" विषय पर विचार विमर्श किया गया| उस चर्चा में पर्यावरण के सरंक्षण के लिए जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए साल में एक दिन पर्यावरण के लिए ध्यान केंद्रित करने के प्रति सहमति हुई|  

इसके 02 साल बाद वर्ष 1974 में अमेरिका के स्पोकेन में EXPO'74 आयोजित हुआ| यह विश्व का पहला "Environmentally themed" विश्व मेला था, जो पुरे 6 महीने तक चला| इसी मेले में पहली बार World Environment Day, (विश्व पर्यावरण दिवस) मनाया गया| इसका विषय (theme) रखा गया (Only One Earth) "केवल एक पृथ्वी"| उसके बाद हर वर्ष यह पर्व की तरह मनाया जाने लगा| 13 साल बाद, 1987 में यह फैसला लिया गया कि हर साल अलग-अलग देशों का चयन करके इस पर्व की मेजबानी दी जाएगी, जिससे इसके व्यापक परिणाम देखने को मिल सकें| तब से हर वर्ष के लिए चुनी गई थीम पर एक मेजबान देश द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है| 

vishwa paryawaran diwas

भारत की विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी 

समय चलता रहता है, और अलग-अलग देश इसकी मेज़बानी करते हैं, फिर 2011 में भारत को पहली बार मेजबान बनने का अवसर मिलता है| नई दिल्ली में विषय "Forests: Nature at your service" पर भारत इसको बड़े हर्षौल्लास से मनाता है| भारत को दूसरा मौका भी जल्द मिला, और वर्ष 2018 में नई दिल्ली में ही वह इसकी मेजबानी फिर करता है| इस साल की theme रहती है "Beat Plastic Pollution"|  इसमें भारतीय सरकार यह संकल्प लेती है कि वर्ष 2022 तक वह सभी single use plastic को ख़त्म  करेगी|

साल 2019 में China ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेज़बानी की| साल 2020 में Colombia को यह अवसर प्रदान किया गया था| वर्ष 2021 में पाकिस्तान को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे की मेजबानी करने का मौका मिला| पिछले साल वर्ष 2022 में स्वीडन ने विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करी| इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2023 नीदरलैंड के साथ साझेदारी में पश्चिम अफ़्रीकी देश कोत दिव्वार (cote d'ivoire)  द्वारा आयोजित किया जायेगा|   

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व (Importance of World Environment Day)  

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से हम पर्यांवरणीय मुद्दों से लेकर, समुंद्री प्रदुषण, मानवों की बढ़ती जनसँख्या, ग्लोबल वार्मिंग, वन्य जीव अपराध के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं| हम इंसान ही इस पृथ्वी के सबसे ताकतवर जीव हैं, हमें ही इसमें संतुलन बनाकर आगे चलना है, अन्यथा प्रकृति के विनाश से बचना हमारे लिए मुमकिन नहीं रहेगा|

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का विषय (World Environment Day 2023 Theme)

पिछले वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय "Only One Earth" था| "केवल एक पृथ्वी" थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2022 "प्रकृति के साथ सद्भाव में स्थायी रूप से रहने" पर ध्यान केंद्रित कर रहा था| इस साल 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए विषय #BeatPlasticPollution अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर केंद्रित होगा| 


 Frequently asked Questions:
1.Forest Cover in India
80.9 million hectare, which is 24.62% of geographical area of country
2.Indian state with maximum and minimum forest cover (%)
Maximum: Mizoram(86.27%)
Minimum: Haryana(3.59%)
3.Environment Day 2023 Host country and theme Host Country: Cote d'ivoire
Theme: BeatPlasticPollution
4.When do we celebrate Earth Day and Nature Day Earth Day: April 22
World Nature Day: July 28

For important days, please click the following month:
दूसरे महत्वपूर्ण दिनों की जानकारी के लिए उसके महीने को क्लिक करें:

 October 

Post a Comment

0 Comments