केंद्र शासित प्रदेश कौन-कौन से हैं? (Union Territories of India)
- दिल्ली
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- चंडीगढ़
- दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
- लक्षद्वीप
- पुदुचेरी
- जम्मू और कश्मीर
- लदाख
केंद्र शासित प्रदेश का क्या अर्थ है? (Significance of Union Territories)
भारत में 28 राज्य हैं जहाँ चुनी हुई राज्य सरकारें होती हैं लेकिन केंद्र शासित प्रदेशों में सीधा भारत सरकार का शासन होता है| जो सरकार केंद्र में शासन करती है यह प्रदेश उसी के छेत्र अधिकार में आते हैं| वर्तमान में भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं|
भारत का राष्ट्रपति केंद्र शासित प्रदेश में एक सरकारी प्रशासक या उप-राज्यपाल नामित करता है|
दिल्ली
दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है| नई दिल्ली जो भारत की राजधानी है, इसी में सम्मिलित है| दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश 1992 के तौर पर फिर से परिभाषित किया गया है जिसमें इसे आंशिक राज्य का दर्जा मिला| दिल्ली की अपनी चयनित विधान सभा और मंत्रिमंडल है, लेकिन उनकी शक्तियां सिमित हैं और उनके कुछ क़ानून भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति और विचार के बाद ही लागू होते हैं|
अंगेजी शासन के दौरान 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली बनाई गई| 1947 में आजादी के बाद नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया| दिल्ली विधानसभा का गठन 17 मार्च 1952 को किया गया, लेकिन 1956 में जब भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन हुआ तो दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया|
वर्ष 1991 में 69 वे सविंधान संशोधन और उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी छेत्र अधिनियम 1991 से केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को "दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी छेत्र" से पहचान मिली और विधान सभा से सम्बंधित नए सविंधानिक प्रावधान निर्धारित हुए|
पहली बार 1993 में दिल्ली में विधानसभा के लिए चुनाव हुए जिसमें 70 में से 49 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाई| वर्तमान में आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता संभाले हुए है, जो फरवरी 2020 में 70 में से 62 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत से दिल्ली सरकार में आई|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है| यह 1950 में भारत का हिस्सा बना और 1956 में इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया| इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है जो अंडमान द्वीप में स्थित है| अंडमान और निकोबार तीन जिलों में बांटा गया है- 1.निकोबार जिला 2.दक्षिण अंडमान जिला और 3.उत्तर और मध्य अंडमान जिला |
चंडीगढ़
चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो भारत के दो राज्य हरियाणा और पंजाब की राजधानी भी है| आजादी के समय भारत के साथ पंजाब प्रोविंस का भी विभाजन हो गया| भारत में आये पूर्वी पंजाब की राजधानी के लिए चंडीगढ़ का निर्माण किया गया| 1 नवंबर 1966 को जब पूर्वी पंजाब से हरियाणा राज्य अलग हुआ, तो चंडीगढ़ को हरियाणा और पंजाब दोनों ही अपने छेत्र में रखकर अपनी राजधानी बनाना चाहते थे|
हालाँकि इसे एक केंद्र शासित प्रदेश बनाकर दोनों राज्यों की राजधानी बना दिया गया|
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
दमन और दीव स्वतंत्रता के समय पुर्तगालियों के अंतर्गत आता था| 19 दिसंबर 1961 को यह भारत में सलंग्न हुआ| उस समय इसको गोवा के साथ केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर रखा गया| लेकिन 1987 में गोवा को राज्य का दर्जा मिलने के बाद दमन और दीव एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना|
दादरा और नगर हवेली भी पहले पुर्तगाल प्रशासन के अधीन था जिसे भारत में आधिकारिक तौर पर 11 अगस्त 1961 में सम्मिलित किया गया और इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया|
जुलाई 2019 में सेवाओं के दोहराव और प्रशासन की लागत को कम करने के लिए दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, दोनों छेत्रों को एक ही केंद्र शासित प्रदेश में विलय करने का प्रस्ताव दिया| 26 जनवरी 2020 को पहले के दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश बनकर अस्तित्व में आया| इस नए प्रदेश की राजधानी दमन को चुना गया है|
लक्षद्वीप
लक्षद्वीप छेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है| 01 नवंबर 1956 को भारत में राज्यों के पुनर्गठन के समय, लक्षद्वीप को प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए मद्रास से अलग कर दिया गया| उस समय इसका नाम लक्सादीव, मिनिकॉय और अमिनदीवी द्वीप रखा गया, जिसको बदलकर 01 नवंबर 1973 में लक्षद्वीप कर दिया गया|पुदुचेरी
पुदुचेरी छेत्र (कराईकल, माहे और यनम की तरह) आजादी के वक्त और उसके कुछ सालों बाद भी फ्रेंच इंडिया के अंतर्गत आता था| फ़्रांसिसी शासन से फ़्रांसिसी छेत्रों का भारतीय संघ में वास्तविक हस्तांतरण 01 नवंबर 1954 को हुआ और इसे पांडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित किया गया| हालाँकि, 16 अगस्त 1962 को भारत और फ्रांस के बीच क्षेत्र समझौते पर औपचारिक हस्तांतरण पर हस्ताक्षर हुए|
फ़्रांसिसी शासन में रहे चार छेत्रों को ही चार जिले बनाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया| जिसमें सबसे बड़ा जिला पुडुचेरी के पर इसका नाम पड़ा| पॉन्डेचेरी से इसका नाम बदलकर 20 सितम्बर 2006 को पुदुचेरी रख दिया गया|
पुदुचेरी केंद्रशासित प्रदेश के जिले-
1.पुदुचेरी (तमिल नाडु के तटीय छेत्र में स्थित)
2. कराईकल (तमिल नाडु के तटीय छेत्र में स्थित)
3. यनम (आंध्र प्रदेश के तटीय छेत्र में स्थित)
4. माहे (केरला के तटीय छेत्र में स्थित)
जम्मू और कश्मीर
जम्मू कश्मीर 1954 से 2019 तक एक राज्य के रूप में भारत द्वारा प्रशासित छेत्र था| 1947 में आजादी से पूर्व इस राज्य में आने वाले छेत्र, जम्मू कश्मीर की पूर्व रियासत के हिस्से थे| इसका पश्चिमी भाग (POK) और उत्तरी भाग गिलगित और बलूचिस्तान आज के समय पाकिस्तान द्वारा प्रशासित है|
भारत सरकार द्वारा 2019 में भारतीय सविंधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को निरस्त करने के बाद, भारतीय संसद ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिमियम पारित किया| जिसके प्रावधानों से जम्मू और कश्मीर राज्य भंग हो गया और 31 अक्टूबर 2019 से दो केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित हुआ -पूर्व में लद्दाख और पश्चिम में जम्मू और कश्मीर|
लद्दाख
लद्दाख छेत्र 2019 से पूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य में आता था, जो 31 अक्टूबर 2019 के बाद एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना| इसका पूर्व का हिस्सा - अक्साई चिन 1962 से चीन द्वारा प्रशासित है| इसके दो जिले और सयुंक्त राजधानी हैं - लेह और कारगिल|
0 Comments