Gatiman Express | क्या गतिमान एक्सप्रेस भारत की फास्टेस्ट ट्रेन है?

गतिमान एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है| आइये लेते हैं इस ट्रेन की कुछ अहम् जानकारी: 


  1. गतिमान एक्सप्रेस का रूट
  2. गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन नंबर
  3. गतिमान एक्सप्रेस पर मिलने वाली सुविधा 
  4. गतिमान एक्सप्रेस का किराया (Gatimaan Exp Ticket Price) 
  5. गतिमान एक्सप्रेस का इतिहास   
  6. गतिमान एक्सप्रेस के लोकोमोटिव 
  7. क्या गतिमान एक्सप्रेस भारत की फास्टेस्ट ट्रेन है? 


गतिमान एक्सप्रेस का रूट 

गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली के हज़रत निजामुद्दीन (NZM) रेलवे स्टेशन से आगरा, ग्वालियर होते हुए झाँसी (JHS) तक जाती है| वापसी में विपरीत दिशा में यह ट्रेन झाँसी से ग्वालियर, आगरा से हज़रत निजामुद्दीन तक आती है| इस बीच 403 किलोमीटर का सफर तय करने में गतिमान एक्सप्रेस 04 घंटे 25 मिनट का समय लेती है| 


गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 

गतिमान एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या हजरत निजामुद्दीन से झाँसी की ओर 12050 है तो वहीँ झाँसी से हजरत निजामुद्दीन आते वक्त इसकी संख्या 12049 होती है| 


गतिमान एक्सप्रेस पर मिलने वाली सुविधा 

गतिमान एक्सप्रेस एक सीटिंग अरेंजमेंट वाली यानी बैठने वाली ट्रेन है और इसके छोटे सफर में सोने के लिए बर्थ नहीं मिलती| इस ट्रेन में दो क्लास हैं- एग्जीक्यूटिव (EC)  और प्रीमियम(CC)| खाने के लिए इसमें ऑन-बोर्ड कैटरिंग की सुविधा उपलब्ध है|        


गतिमान एक्सप्रेस का किराया


गतिमान एक्सप्रेस का इतिहास             

अक्टूबर 2014 में रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन के लिए CRS से सेफ्टी सर्टिफिकेट मांगा और अगले वर्ष जून 2015 में इस ट्रेन की आधिकारिक रूप से घोषणा करी गई| 05 अप्रैल 2016 को गतिमान एक्सप्रेस ने अपना पहला सफर हजरत निजामुद्दीन से आगरा तक 100 मिनट में पूरा किया| 19 फरवरी 2018 को पहले इसे आगरा से ग्वालियर तक और फिर 01 अप्रैल 2018 से झाँसी तक इसका सफर बड़ा दिया गया| 


गतिमान एक्सप्रेस के लोकोमोटिव 

इस ट्रेन का संचालन भारत में ही निर्मित WAP5 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव द्वारा किया जाता है| इसके लिए गाजियाबाद इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड से चार WAP5 लोकोमोटिव 30007, 30014, 30020 और 30086 सफर के दोनों तरफ के लिए रखे गए हैं|         

     

क्या गतिमान एक्सप्रेस भारत की फास्टेस्ट ट्रेन है? 

गतिमान एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी औसतन गति 91 किलोमीटर प्रति घंटा है पर अपने सफर के दौरान यह रेलगाड़ी अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है| इस ट्रेन के बाद शुरू की गई "वन्दे भारत एक्सप्रेस" (T18) ने अपने ट्रायल पर 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ी थी| लेकिन जिस ट्रैक पर टी-18 चलती है वहां इसकी अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा ही पहुँचती है| भारत में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चल रहे बुलेट ट्रेन के ट्रैक के कार्य पूरा होने के बाद, इसमें बुलेट ट्रेन जो कि हाई स्पीड की श्रेणी में आती हैं, की गति निश्चित रूप से इससे अधिक होगी| आज के समय में गतिमान एक्सप्रेस चलती रेलगाड़ियों में से अपने रूट पर अधिकतम गति छूने वाली रेलगाड़ी बनी हुई है|      

Post a Comment

0 Comments