Railway Engineer Salary | रेलवे में JE, SSE, AXEN की कितनी सैलरी होती है

रेलवे इंजीनियर की सैलरी: भारतीय रेलवे लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करती है और इस अहम् संगठन का हिस्सा बनना बहुत से लोगों का सपना होता है| रेलवे में हज़ारों-लाखों लोग किसी एक पद के लिए संघर्ष करते हैं| ऐसे में हर किसी को उस पद के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक हो जाता है| ऐसा ही एक पद रेलवे इंजीनियर का है| आइये जानते हैं एक बार भर्ती या अपॉइंटमेंट मिल जाने के बाद रेलवे में एक इंजीनियर की कितनी सैलरी होती है| 

रेलवे इंजीनियर की सैलरी जानने से पहले रेलवे में इंजीनियर के पदों को समझना होगा| उदहारण के तौर पर रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में UPSC एग्जाम पास करके आए ग्रुप-ए के प्रोबेशनर अस्सिटेंट इंजीनियर/अस्सिटेंट डिविशनल इंजीनियर के पद पर ज्वाइन करते हैं| वहीँ दूसरी तरफ रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड से आए इंजीनियर- जूनियर इंजीनियर के पद पर एंट्री लेते हैं| एक जूनियर इंजीनियर को असिस्टेंट इंजीनियर के पद तक पहुँचने के लिए रेलवे डिपार्टमेंटल एग्जाम पास करना होता है, जिसके बाद वह ग्रुप-बी में असिस्टेंट इंजीनियर के पद तक पहुँचता है| 

रेलवे जूनियर इंजीनियर सैलरी  

भारतीय रेल में JE एक सुपरवाइजरी पोस्ट है जो (जूनियर इंजीनियर) सातवे वेतन आयोग के अनुसार लेवल 6 में भर्ती होता है| जिसकी शुरूआती बेसिक सैलरी 35400 रूपए होती है| एक नए भर्ती जूनियर इंजीनियर को अलग अलग केटेगरी में डाला जाता है जिसमें पूरी उम्र (डिपार्टमेंटल एग्जाम न पास करने पर) वह उसी क्षेत्र में कार्य करता है, जैसे- सिविल डिपार्टमेंट में वर्क्स, ब्रिज, पी.वे, ड्राइंग, ट्रैक मशीन, मैकेनिकल डिपार्टमेंट में वर्कशॉप, कैरिज एंड वैगन, डीजल मैकेनिकल, J&T, ड्राइंग एंड डिज़ाइन, इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में जनरल सर्विस, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रैक्शन ऑपरेशन, ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में सिग्नल, टेलीकॉम, ड्राइंग एंड डिज़ाइन, ड्राइंग S&T, S&T वर्कशॉप, और जूनियर इंजीनियर IT| जूनियर इंजीनियर को एक या दो साल तक ऍप्रेन्टिशिप पीरियड में रहना होता है जहाँ उसे इंस्टीटूशनल और फील्ड ट्रेनिंग प्रदान की जाती है| इस अवधि के दौरान उसे बेसिक+डी.ए स्टिपेन्ड के तौर पर मिलता है|    

ट्रेनिंग के बाद जूनियर इंजीनियर के पद पर शुरूआती सैलरी इस प्रकार बनती है:
बेसिक पे : 35400 
महंगाई भत्ता: 6018 (17 परसेंट के हिसाब से)
हाउस रेंट अलाउंस : 2832 (8 परसेंट के अनुसार)

कुल मिलाकर ग्रुप सी में नए भर्ती जूनियर इंजीनियर की सैलरी (ट्रेनिंग पीरियड के बाद) कम से कम 44250 रूपए होगी| इसके ऊपर उसे अलग-अलग कार्य क्षेत्र अनुसार भत्ते दिए जाते हैं, जैसे ट्रांसपोर्ट अलाउंस, ट्रैवेलिंग अलाउंस आदि| वर्कशोप में पोस्टिंग होने पर 5100 रूपए तक इंसेंटिव मिलता है| कुल मिलाकर एक नए जूनियर इंजीनियर को ग्रॉस वेतन 50000 तक मिल जाता है जिसमें से NPS कटने के बाद कम से कम 45000 रूपए नेट सैलरी बनती है| 

रेलवे जूनियर इंजीनियर के प्रमोशन के बाद सैलरी  

एक प्रमोशन मिलने के बाद जूनियर इंजीनियर, लेवल-07 में सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनता है जहाँ उसकी न्यूनतम बेसिक सैलरी 44900 होती है| इसी के साथ रेलवे में एजुकेशन अलाउंस, बोनस आदि भी मिलते हैं| पांच साल की बेदाग़ सर्विस के बाद अगर कर्मचारी डिपार्टमेंटल एग्जाम पास कर ले, तो वह ADEN/AXEN बनता है और उसकी बेसिक पे-56100 हो जाती है, जिसमें डी.ए और एच.आर.ए जोड़ने के बाद उसे न्यूनतम 70000 रूपए मिलते हैं|  

Post a Comment

0 Comments