रेलवे स्टेशन मास्टर की सैलरी | Railway Station Master Salary Grade Pay

भारतीय रेलवे में कई प्रकार के विभाग होते हैं जिनके आपसी समन्वय से ही रेल सुचारु ढंग से चलती है| ऐसे ही ऑपरेटिंग विभाग में एक पद होता है स्टेशन मास्टर का| आइये जानते हैं क्या होती है एक स्टेशन मास्टर की सैलरी, उसका ग्रेड पे, जॉब प्रोफाइल, ड्यूटी, प्रमोशन आदि| 

station master salary in railway

स्टेशन मास्टर का पद रेलवे में ग्रुप सी का एक प्रतिष्ठित पद के रूप में जाना जाता है| स्टेशन में यदि किसी यात्री को कोई परेशानी,समस्या या दिक्कत आती है तो सबसे पहले उसे स्टेशन मास्टर का ख्याल ही आता है| इसलिए यह स्टेशन पर भारतीय रेलवे का चेहरा होता है| एक आदरणीय पोस्ट के साथ स्टेशन मास्टर का पद एक जिम्मेदारी भरी पोस्ट भी होती है| 

स्टेशन से होकर जाने वाली हर गाड़ी को सिग्नल पर चलाना, गाड़ी का प्लेटफार्म निर्धारित करना यह सारी जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर की होती है| 

स्टेशन मास्टर की ड्यूटी 

स्टेशन मास्टर की ड्यूटी आमतौर पर 08 घंटे की होती है, इसलिए एक स्टेशन पर तीन स्टेशन मास्टर तैनात होते ही हैं| बड़े स्टेशन और छोटे स्टेशन के आधार पर स्टेशन मास्टर की संख्या बढ़ सकती है| एक कार्य क्षेत्र में तीन स्टेशन मास्टर में से सबसे वरिष्ठ स्टेशन मास्टर को स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट कहते हैं| उनके नीचे के दोनों स्टेशन मास्टर को डीप्टी स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट कहा जाता है| वैसे आजकल असिस्टेंट स्टेशन मास्टर को स्टेशन मास्टर और स्टेशन मास्टर को डीप्टी स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट या डीप्टी स्टेशन मैनेजर और उनके सीनियर को स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट या स्टेशन मैनेजर कहा जाने लगा है| क्यूंकि रेलवे 24 घंटे सुचारु रहती है इसलिए स्टेशन मास्टर को नाईट ड्यूटी भी करनी पड़ती है| 

स्टेशन मास्टर को जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में 04 महीने की ट्रेनिंग लेनी होती है| एक बार ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें अलग-अलग स्टेशन पर तैनाती मिलती है| बड़े स्टेशन पर जहाँ पर ट्रेनों का परिचालन अधिक होता है वहां पर स्टेशन मास्टर की अधिक जिम्मेदारी हो जाती है| इसलिए स्टेशन मास्टर के पद में सतर्कता की जरुरत होती है| 

रेलवे में स्टेशन मास्टर की सैलरी 

स्टेशन मास्टर भारतीय रेलवे में ग्रुप सी के लेवल 6 का कर्मचारी है| उसकी बेसिक सैलरी 35400 होती है| तो एक बार जोइनिंग लेने के बाद स्टेशन मास्टर की सैलरी इस प्रकार होती है| 

बेसिक पे: 35400 
डी.ए: 6018 (17 प्रतिशत की दर से) 
एच.आर.ए: 2018 (8 प्रतिशत की दर से: C क्लास सिटी में) 
टी.ए: 2106 (17 प्रतिशत की दर से)

इस प्रकार एक नए स्टेशन मास्टर की न्यूनतम सैलरी 45542 रूपए बनती है| यह वेतन C क्लास सिटी के लिए है, यदि कर्मचारी A क्लास या B क्लास सिटी में पोस्टेड है तो उसे मिलने वाला वेतन बढ़ जाएगा के साथ स्टेशन मास्टर को नाईट ड्यूटी अलाउंस भी मिलता है| ग्रॉस पे में NPS, इन्शुरन्स आदि कट के कर्मचारी को C क्लास सिटी में लगभग 40000 रूपए हाथ में तो मिलता ही है|

रेलवे में स्टेशन मास्टर का प्रमोशन 

भर्ती के समय स्टेशन मास्टर लेवल 06 में किसी स्टेशन पर डीप्टी स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट या डीप्टी स्टेशन मैनेजर के पद पर तैनात होते हैं| एक प्रमोशन मिलने के बाद स्टेशन मास्टर लेवल 07 में स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट या स्टेशन मैनेजर बन जाते हैं| इसके बाद MACP द्वारा स्टेशन मास्टर लेवल-08 में जा सकते हैं| भर्ती होने के बाद पांच साल की सर्विस पूरी होने पर एक स्टेशन मास्टर LDCE डिपार्टमेंट एग्जाम पास कर अस्सिटेंट ऑपरेशनल मैनेजर (AOM) या असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर बन सकते हैं| एक बार AOM बनने के बाद कर्मचारी आगे चलकर डिविशनल ऑपरेशनल मैनेजर, सीनियर डिविशनल ऑपरेशनल मैनेजर आदि बन सकता है, जो सभी अफसर पोस्ट हैं|  

Post a Comment

0 Comments