क्या है योग के लिए गार्जियन रिंग कार्यक्रम | The Guardian Ring For Yoga

The Guardian Ring For Yoga: इस वर्ष योग दिवस के मौके पर ऐतिहासिक कार्यक्रम "गार्जियन रिंग" द्वारा भारत के 'वसुधैव कुटुम्बकम'  के संदेश को आगे ले जाया जा रहा है| इस मौके पर भारत की योग परंपरा की एकीकरण शक्ति का भी प्रदर्शन होगा| गार्जियन रिंग कार्यक्रम सूर्य की गति का उल्लास मनाने के साथ "एक सूर्य, एक पृथ्वी" की अवधारणा को रेखांकित करेगा| आइये जानते हैं क्या है योग के लिए गार्जियन रिंग का मतलब (The Guardian Ring For Yoga) और उद्देश्य:
guardian ring yoga day

दरअसल योग के लिए गार्जियन रिंग कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर एक अनूठी परिकल्पना है| गार्जियन रिंग कार्यक्रम सूर्य की गति  का उल्लास मनाता है तथा, 'एक सूर्य,एक पृथ्वी' की अवधारणा को रेखांकित करता है| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के दिन पूर्व से पश्चिम तक, सभी देशों के लोग सूर्य-नमस्कार की भारतीय परंपरा का उल्लास मनाते हुए योग के साथ सूर्य का स्वागत करेंगे| भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के अंतरराष्ट्रीय चैनल डीडी इंडिया पर विशेष रूप से इस तरह के अनूठे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है|

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के विषय "मानवता के लिए योग" अर्थात  "योग फॉर ह्यूमैनिटी' के अनुरूप इस कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रीयताओं के लोगों को एक साथ योग का उल्लास  मनाते हुए दिखाया जाएगा| 21 जून को 80 से अधिक भारतीय मिशन और दूतावास बड़े पैमाने पर अपने कार्यक्षेत्र देशों में प्रतिष्ठित स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं| कई राष्ट्राध्यक्ष, गणमान्य व्यक्ति और जानी-मानी  हस्तियां भी इसमें भाग लेंगे|
yoga day 2022 guardian ring

ऐसे तो विदेशों में भारतीय मिशन हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग गतिविधियों का आयोजन करते हैं, लेकिन यह पहली बार है कि इसे 'गार्जियन रिंग' के रूप में अवधारणाबद्ध किया गया है| पूर्व से शुरू होने वाले विभिन्न देशों से होने वाला सीधा प्रसारण उगते सूर्य की भूमि जापान से भारतीय समयानुसार प्रातः 3 बजे से क्रमशः पश्चिम की ओर बढेगा| डीडी इंडिया द्वारा किए गए व्यापक तकनीकी, कार्यक्रम निर्माण और इंजीनियरिंग व्यवस्था के माध्यम से ही संभव हो पाया है कि भारतीय मानक  समयानुसार प्रातः 3 बजे से रात 10 बजे तक मैराथन प्रसारण से  दुनिया भर से 80 देशों के योग कार्यक्रमों का  निर्बाध सीधा प्रसारण की गई है|

इस विशाल कार्यक्रम में अलग-अलग मिशनों और दूतावासों के साथ समन्वयन के अलावा आयुष मंत्रालय और विदेश मंत्रालय का सहयोग शामिल है| 

Post a Comment

0 Comments