भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यान | All National Parks of India

National Parks of India: भारत को दुनिया का सबसे सांस्कृतिक रूप से विविध राष्ट्र माना जाता है| लेकिन सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ भारत जैव विविधता में भी समृद्ध देश है| भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India) के अनुसार भारत पौधों की विविधता के मामले में दुनिया में दसवें और एशिया में चौथे स्थान पर आता है| वही जानवरों की प्रजातियों की बात करें तो एक अनुमान के मुताबिक भारत में 92,037 एनिमल स्पीशीज पाई जाती है और ऐसा अनुमान है इससे दो गुना ज्यादा अभी भी खोजी जानी बाकी है| ऐसे में सरकार द्वारा इन प्रजातियों को सरंक्षित करने के लिए पूरे देश में कई नेशनल पार्क यानि राष्ट्रीय उद्यान घोषित किये गए हैं| आइये जानते हैं भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में (All National Parks of India):

national parks of india

राष्ट्रीय उद्यान क्या होते हैं (What are National Parks)  

राष्ट्रीय उद्यान वे संरक्षित क्षेत्र होते हैं जहां बड़ी संख्या में पौधे और जानवरों की प्रजातियां पाई जाती हैं| इन स्थानों में किसी भी तरह की मानवीय गतिविधियों की अनुमति नहीं होती| एक क्षेत्र, चाहे वह अभयारण्य (sanctuary) के भीतर हो या नहीं, उसके पारिस्थितिक, जीव, पुष्प, भू-आकृति, या प्राणी विज्ञान संघ या महत्व के कारण, राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यान के रूप में गठित करने के लिए अधिसूचित किया जा सकता है| यह वन्यजीवों या वहां के पर्यावरण की रक्षा और प्रचार या विकास के उद्देश्य से आवश्यक होता है|

भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं (Total Number of National Parks in India) 

वर्ष 1970 तक भारत में केवल पांच नेशनल पार्क्स थे| लेकिन सरकारों के प्रयासों की वजह से आज भारत में 106 नैश्नल पार्क हैं, जो की नैश्नल वाइल्ड लाइफ डेटाबेस के अनुसार कुल 44,378 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र यानी की देश के 1.35% भौगोलिक क्षेत्र को कवर करते है| 

जम्मू और कश्मीर के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Jammu & Kashmir)

जम्मू-कश्मीर में कुल 04 राष्ट्रीय उद्यान हैं, सिटी फॉरेस्ट (सलीम अली) नेशनल पार्क, दाचीगम नेशनल पार्क, काज़िनाग नेशनल पार्क और किश्तवाड़ नेशनल पार्क| श्रीनगर के पास स्थित दाचीगम नेशनल पार्क हंगुल और कश्मीर स्टैग के लिए जाना जाता है| 

national park in india

लद्दाख के राष्ट्रीय उद्यान (National Park in Ladakh)

लद्दाख में एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसका नाम हेमिस नेशनल पार्क है| हेमिस नेशनल पार्क भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क हैं (Largest National Park of India) और यहाँ पर स्नो लेपर्ड बड़ी संख्या में पाए जाते हैं| 

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Himachal Pradesh) 

हिमाचल प्रदेश में कुल पांच नेशनल पार्क स्थित हैं| यह हैं ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, मनाली के पास स्थित इंदरकिल्ला नैश्नल पार्क, खीरगंगा नैश्नल पार्क, पिन वैली नेशनल पार्क और सिरमौर जिले में स्थित सिंबलबाड़ा नैश्नल पार्क जिसे कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है| ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को 2014 में को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में घोषित किया गया था| 

national park in uttarakhand

उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Uttarakhand)

उत्तराखंड में कुल छह नेशनल पार्क स्थित हैं| यह हैं जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, गंगोत्री नेशनल पार्क, गोविंद नैश्नल पार्क, नंदा देवी नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क और वैली ऑफ फ्लॉवर्स नैश्नल पार्क| जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना और पहला नैश्नल पार्क है| नैनीताल में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की स्थापना साल 1936 में हुई थी, और तब ये हेली नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता था| बाद में इसका नाम बदलकर जिम कारबेट नाम के एक नैचरलिस्ट के नाम पर रख दिया गया, जिन्होंने इस पार्क को इस्टैब्लिश करने में एक मुख्य भूमिका निभाई थी| इन सबके अलावा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क 1973 में इंदिरा गाँधी सरकार द्वारा लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट टाइगर पहल के तहत आने वाला पहला पार्क था|

हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Haryana)

हरियाणा में दो राष्ट्रीय उद्यान हैं| पहला यमुनानगर जिले में कालेसर नैश्नल पार्क, और दूसरा गुरुग्राम के पास सुल्तानपुर नेशनल पार्क जिसे 2021 में रामसर साइट भी घोषित किया गया था|  

राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Rajasthan)

राजस्थान में कुल पांच नेशनल पार्क स्थित है| यह हैं डेज़र्ट नेशनल पार्क, केवलादेव नेशनल पार्क, मुकुन्दरा हिल्स नेशनल पार्क, रणथम्भौर नेशनल पार्क और सरिस्का टाइगर रिज़र्व| इनमें से भरतपुर जिले में स्थित केवलादेव नेशनल पार्क सबसे प्रसिद्ध है जो एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है| 2004 में स्थापित हुआ मुकुन्दरा नैश्नल पार्क लगभग 759.9 स्क्वेयर किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है और इस पार्क के अंदर तीन वाइल्डलाइफ सेंचुरीज़ भी है, जिसमें नैश्नल चंबल सेंचुरी भी शामिल है| 

गुजरात के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Gujarat)

गुजरात में चार राष्ट्रीय उद्यान मौजूद हैं| यह हैं नवसारी जिले में वांसदा नेशनल पार्क, भावनगर जिले में स्थित ब्लैक बक नैश्नल पार्क, गल्फ ऑफ कच्छ के दक्षिण में स्थित मरीन नैश्नल पार्क, और गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क| आज के समय में पूरे एशिया में गिर नेशनल पार्क ही मात्र एक ऐसी जगह है, जहाँ एशियाई शेर देखने को मिलते हैं|

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Madhya Pradesh)

भारत में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य में ही हैं| मध्य प्रदेश में कुल 11 नैश्नल पार्क बने हुए हैं, जिनमें शामिल हैं बांधवगढ़ नेशनल पार्क, डायनासोर फॉसिल्स नैश्नल पार्क, फॉसिल्स नैश्नल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, कुनो नैश्नल पार्क, माधव नेशनल पार्क, पन्ना नेशनल पार्क, पेंच नेशनल पार्क, संजय नैश्नल पार्क, सतपुरा नेशनल पार्क और वन विहार नेशनल पार्क| फॉसिल नेशनल पार्क भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क (Smallest National Park of India) है| 

आंध्र प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Andhra Pradesh)

आंध्र प्रदेश में तीन नेशनल पार्क है| सबसे पहला है पापीकोंडा नेशनल पार्क जोकि नेशनल पार्क होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण बर्ड ऐंड बायोडाइवर्सिटी एरिया भी है| दूसरा नाम है राजीव गाँधी नेशनल पार्क, जो कि रामेश्वरम के पास कडपा जिले में मौजूद है| आंध्रप्रदेश का तीसरा नेशनल पार्क तिरुमला के पास स्थित है, जिसका नाम है श्री वेंकटेस्वरा नेशनल पार्क| 

तेलंगाना के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Telangana)

तेलंगाना में कुल तीन नेशनल पार्क स्थित हैं| यह हैं महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क जो एक समय में हैदराबाद के निजाम का प्राइवेट हंटिंग ग्राउंड हुआ करता था| दूसरा है कासु ब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क जिसे 27 अक्टूबर 2020 को भारत सरकार द्वारा इको सेंसटिव ज़ोन घोषित किया गया था| तेलंगाना का तीसरा राष्ट्रीय उद्यान है  मृगवाणी नेशनल पार्क| 

अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Arunachal Pradesh)

अरुणाचल प्रदेश में दो नेशनल पार्क्स है- सियांग वैली में स्थित मोउलिंग नेशनल पार्क और दूसरा नामदफा नेशनल पार्क| 

national park in assam

असम के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Assam)

असम में छह राष्ट्रीय उद्यान हैं| इनमें से एक है डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क जो कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया का सबसे बड़ा दलदली जंगल (Swamp Forest) है| दूसरा राष्ट्रीय उद्यान है दिहिंग पटकै नेशनल पार्क| तीसरा नेशनल पार्क है रैमोना नेशनल पार्क| दिहिंग नेशनल पार्क और रैमोना नेशनल पार्क को साल 2021 में स्थापित किया गया था| इसके बाद है मानस नेशनल पार्क जो एक बायोस्फीयर रिज़र्व और एलिफेंट रिज़र्व भी है, साथ ही यह जगह एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है| इसके बाद असम में काजीरंगा नेशनल पार्क भी स्थित है जहाँ दुनिया की दो-तिहाई वन-हॉर्न राइनोसोर्स की आबादी पाई जाती है| काजीरंगा नेशनल पार्क भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल है| इसके अलावा इस राज्य में नामेरी नेशनल पार्क और ओरंग नेशनल पार्क भी स्थित है| ओरंग नेशनल पार्क को पहले राजीव गाँधी ओरंग नेशनल पार्क कहा जाता था|  

बिहार के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Bihar)

बिहार में वाल्मीकि नेशनल पार्क स्थित है जो देश का अठारहवाँ टाइगर रिज़र्व भी है| साथ ही वाल्मीकि लैंडस्केप यहाँ मौजूद थारू नाम की एक अनुसूचित जनजाति के लिए भी जाना जाता है, जो इस लैंडस्केप का अभिन्न अंग है| 

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ राज्य में में तीन नेशनल पार्क, संजय नेशनल पार्क (या गुरु घासीदास नेशनल पार्क), कुतरु नेशनल पार्क (या इंद्रावती नेशनल पार्क), कांगर नेशनल पार्क हैं|  संजय नेशनल पार्क मध्यप्रदेश के कोरिया जिले और सिंगरौली जिले के बीच में पड़ता है| यह नेशनल पार्क संजय दुबरी टाइगर रिज़र्व का पार्ट है| इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है| इसका नाम पास की इंद्रावती नदी से लिया गया है| यह दुर्लभ जंगली भैंस की अंतिम आबादी में से एक है|

गोवा के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Goa)

गोवा में एक नेशनल पार्क है जिसका नाम है मोलेम नेशनल पार्क| मोलेम नेशनल पार्क को पहले मोलेम गेम सेंचुरी के नाम से जाना जाता था लेकिन 1979 में इसे गवर्नमेंट ने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित कर दिया था और उसका नाम बदलकर भगवान महावीर सेंचुरी रख दिया गया| इसी सेंचुरी में 107 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में मोलेम नेशनल पार्क फैला हुआ है|

झारखण्ड के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Jharkhand)

झारखण्ड में बेतला नेशनल पार्क है| यहाँ कई तरह के जीव जंतु देखने को मिलते हैं और ये प्रोजेक्ट टाइगर इनिशिएटिव के तहत टाइगर रिज़र्व बनने वाले नेशनल पार्क्स में से भी एक है| 

कर्नाटक के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Karnataka)

कर्नाटक में कुल पांच नेशनल पार्क हैं| इनमें से एक है अंशी नेशनल पार्क जो कि उत्तर कन्नड़ा जिले में स्थित काली टाइगर रिज़र्व का हिस्सा है| दूसरा बंदीपुर नेशनल पार्क जो नीलगिरी बायोस्फियर रिज़र्व का हिस्सा है| इसे प्रोजेक्ट टाइगर पहल के तहत टाइगर रिज़र्व के रूप में स्थापित किया गया था| इसके अलावा इस राज्य में बन्नेरघट्टा नैश्नल पार्क, कुद्रेमुख नेशनल पार्क और नागरहोल नेशनल पार्क हैं| 

केरला के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Kerala)

केरला में छह राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं| यह हैं पेरियार नेशनल नेशनल पार्क जो कि हाथी और बाघों के लिए जाना चाहता है, साइलेंट वैली नेशनल पार्क, इरावीकुलम नेशनल पार्क, अनामुडी शोला नेशनल पार्क, पंबादुम शोला नेशनल पार्क और मथिकेतन शोला नैश्नल पार्क|

महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Maharashtra)

महाराष्ट्र में कुल छह नेशनल पार्क हैं| इनमें शामिल हैं चंदौली नेशनल पार्क, गुगामल नेशनल पार्क, नवेगांव नेशनल पार्क, संजय गाँधी नेशनल पार्क, पेंच (जवाहरलाल नेहरू) नेशनल पार्क और ताडोबा नेशनल पार्क| 

floating national park in india

मणिपुर के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Manipur)

मणिपुर में की केईबुल-लम्जाओ नेशनल पार्क और सिरोही नेशनल पार्क स्थित है| केईबुल-लम्जाओ नेशनल पार्क दुनिया का अकेला फ्लोटिंग नेशनल पार्क है (Only Floating National Park of India)|  

मेघालय के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Meghalaya)

मेघालय में बलफकरम नेशनल पार्क और नोकरेक नेशनल पार्क हैं| नोकरेक नेशनल पार्क को 2009 में यूनेस्को वर्ल्ड बायोस्फियर रिज़र्व घोषित किया गया था| 

मिजोरम के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Mizoram)

मिज़ोरम में दो नैश्नल पार्क है एक मुरलेन नेशनल पार्क और दूसरा फुवांगपुई नेशनल पार्क| 

नागालैंड के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Nagaland)

नागालैंड में एक नेशनल पार्क है जिसका नाम है नतांगकी (इंतंकी) नेशनल पार्क| यह नागालैंड के पेरेन जिले में स्थित है| इसे पहली बार 1993 में एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में नामित किया गया था| 

ओडिशा के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Odisha)

ओडिशा में दो, सिमलीपाल नेशनल पार्क और भीतरकनिका नेशनल पार्क स्थित हैं| भीतरकनिका नेशनल पार्क ओडिशा में चिल्का लेक के बाद दूसरी रामसर साइट भी है| 

national park in sikkim

सिक्किम के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Sikkim)

सिक्किम राज्य में प्रसिद्ध कंचनजंगा नेशनल पार्क स्थित है| कंचनजंगा नेशनल पार्क को 2016 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया था और यह इंडिया की पहली मिक्स हेरिटेज साइट है| मिक्स हेरिटेज साइट उन साइट्स को कहा जाता है जिसका प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में महत्व है|  

तमिलनाडु के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Tamil Nadu)

तमिलनाडु में पांच नेशनल पार्क स्थित हैं, जिनमें शामिल हैं इंदिरा गाँधी सेंचुरी नैश्नल पार्क, गुइंडी नेशनल पार्क, गल्फ ऑफ मन्नार मरीन नेशनल पार्क, मदुमलाई नेशनल पार्क और मुकुर्थी नेशनल पार्क| मुदुमलाई नेशनल पार्क नीलगिरी बायोस्फियर रिज़र्व का हिस्सा हैं और यह भारत का दूसरा सबसे पुराना नेशनल पार्क भी है| मुकुर्थी नेशनल पार्क भी नीलगिरी बायोस्फियर रिज़र्व का हिस्सा हैं और ये जुलाई 2012 से एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है| 

त्रिपुरा के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Tripura)

त्रिपुरा में दो नेशनल पार्क हैं क्लाउड लैपर्ड नेशनल पार्क और बिसन या राजबाड़ी नेशनल पार्क| बिसन नेशनल पार्क तृष्णा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का पार्ट है| 

उत्तरप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश में मौजूद नेशनल पार्क का नाम है दुधवा नेशनल पार्क| दुधवा नेशनल पार्क भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जहाँ दुनिया की आधी बारासिंघा की जनसँख्या रहती है| दुधवा नेशनल पार्क, दुधवा टाइगर रिज़र्व का हिस्सा है| इसे साल 1958 में बारासिंघा के लिए एक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के तौर पर स्थापित किया गया था| बाद में संरक्षणवादी और लेखक, बिली अर्जुन सिंह के प्रयासों के बाद साल 1977 में इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया|

national park in west bengal

पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in West Bengal)

पश्चिम बंगाल में कुल छह नेशनल पार्क हैं जिनमें शामिल हैं बुक्सा नेशनल पार्क, गोरुमारा नेशनल पार्क, जलदापाड़ा नेशनल पार्क, नोरा वैली नेशनल पार्क, सिंगालीला नेशनल पार्क और सुंदरबंस नेशनल पार्क| सुंदरबंस नेशनल पार्क, जो कि मैंग्रोव फारेस्ट और बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है| 1984 में सुंदरबंस नेशनल पार्क को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइड घोषित किया गया था और 2019 से ये रामसर साइट्स की लिस्ट में भी जोड़ी गई| 

अंडमान और निकोबार के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in Andaman & Nicobar)

अंडमान और निकोबार में कुल 06 नेशनल पार्क हैं| इनमें शामिल हैं कैंपबेल बे नेशनल पार्क, गालाथिया नेशनल पार्क, महात्मा गाँधी मरीन नेशनल पार्क, मिडल बटन आइलैंड नेशनल पार्क, नॉर्थ बटन आइलैंड नेशनल पार्क, साउथ बटन नैश्नल पार्क, रानी झाँसी मरीन नेशनल पार्क, सैडल पीक नेशनल पार्क और माउंट हैरियट नैश्नल पार्क| साउथ बटन, नॉर्थ बटन और मिडिल बटन, राष्ट्रीय उद्यान भी हैं और इन्हें यह दक्षिण अंडमान द्वीप के तट से रानी झांसी मरीन राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा मानते है

Post a Comment

0 Comments