प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार 2024 | Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puruskar

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puruskar 2024: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) हमारे बच्चों की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प, क्षमता, जोश और उत्साह का जश्न मनाने के लिए दिया जाता है| यह पुरुस्कार नवाचार, शैक्षिक उपलब्धि, खेल, कला और संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी में असाधारण क्षमता दिखाने और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को दिया जाता है| आइये जानते हैं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार 2024 के लिए क्या है पात्रता, चयन प्रक्रिया और कैसे करें इसके लिए आवेदन:
pradhan mantri rashtriya bal puruskar

पहले इस प्रकार के पुरुस्कार बाल कल्याण से जुड़े वयस्कों और संस्थाओं को कुल चार श्रेणियों में प्रदान किये जाते थे: असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार, राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरुस्कार (व्यक्तिगत), राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरुस्कार (संस्था), राजीव गाँधी मानव सेवा पुरुस्कार| राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार, 1979 में महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था, और बाल शक्ति पुरस्कार, जो पहले राष्ट्रीय बाल पुरस्कार था, 1996 में गैर सरकारी संगठन भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा स्थापित किया गया था| 

साल 2018 में, दोनों पुरस्कारों का नाम बदल दिया गया और "प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार" में जोड़ा दिया गया, जो महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रशासित है| इस पुरुस्कार को "प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार" के नाम से दो श्रेणियों में देना शुरू किया गया- बाल शक्ति पुरुस्कार और बाल कल्याण पुरुस्कार| यह बच्चों के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है| यह नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी से पहले के सप्ताह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है| 

क्या है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार के लिए पात्रता (Eligibility for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puruskar)

  • एक बच्चा जो भारतीय नागरिक है और भारत में रह रहा है और आवेदन / नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को 18 वर्ष से अधिक नहीं है| 
  • कोई भी कार्य/घटना/उपलब्धि विचार के वर्ष के लिए आवेदन/नामांकन प्राप्त होने की अंतिम तिथि के 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिए| 
  • आवेदक को किसी भी श्रेणी (असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सहित, जैसा कि मंत्रालय द्वारा पहले प्रदान किया गया था) में पहले उसी पुरस्कार का पिछला प्राप्तकर्ता नहीं होना चाहिए|

कौन नामांकित कर सकता है

कोई भी बच्चा, जो एक भारतीय नागरिक है और भारत में रह रहा है, और 18 वर्ष से अधिक नहीं (आवेदन / नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को) है, पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है| कोई अन्य व्यक्ति भी पुरस्कार के लिए योग्य बच्चे को नामांकित कर सकता है| निम्नलिखित आवेदन/ नामांकन कर सकते हैं:
  • राज्य सरकारें, संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन, जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट, पंचायती राज संस्थाएं| 
  • सभी केन्द्रीय और राज्य स्कूल बोर्ड, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय संगठन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान|
  • सामाजिक न्याय मंत्रालय, निशक्तता विभाग, शिक्षा मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा के सभी राज्य विभाग, युवा कार्य मंत्रालय, खेल विभाग, भारतीय खेल प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पर्यावरण और वन मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो| 
  • राष्ट्रीय चयन समिति

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार के लिए चयन प्रक्रिया

प्राप्त आवेदनों की पहले स्क्रीनिंग समिति द्वारा जांच की जाती है और अंतिम चयन राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा किया जाता है| समिति में महिला और बाल विकास मंत्रालय और कई अन्य विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ शामिल होते हैं| पुरस्कार विजेताओं की संख्या 25 है, तथापि, इस अधिकतम संख्या में किसी भी प्रकार की छूट की अनुमति राष्ट्रीय चयन समिति के विवेक पर दी जा सकती है| प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार विजेता को पदक, 1,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है| 

पुरस्कारों की घोषणा 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' पर की जाएगी| पुरस्कार हर साल जनवरी में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में नई दिल्ली में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे| ज्ञात हो प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार के विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं| महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 से बढ़ाकर 31 अगस्त, 2023 कर दी है| आम जनता की जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी), 2024 के लिए आवेदन अब राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर शुरू हो गए हैं| पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में दिए जाते हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के योग्य हैं|

Post a Comment

0 Comments