चन्द्रमा पर तिरंगा पॉइंट | Tiranga Point on Moon

Tiranga Point on moon: इसरो द्वारा भेजे गए चंद्रयान 3 ने 23 अगस्त 2023 को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर इतिहास रचा था| चंद्रयान 3 की चन्द्रमा पर लैंडिंग का दुनिया भर में लाखों-करोड़ो लोगों ने टेलीविज़न, सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण देखा| वह लैंडिंग का क्षण राष्ट्र की चेतना में अमर हो गया है| हर भारतीय ने इसे अपनी जीत के रूप में लिया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस समय दक्षिण अफ्रीका से इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने| उन्होंने इस बड़ी सफलता का श्रेय वैज्ञानिकों को दिया| भारत, चंद्रयान 3 से पहले भी अपने लूनर मिशन के तहत चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 भेज चूका है| 

tiranga point on moon

चन्द्रमा पर तिरंगा पॉइंट (Tiranga Point on Moon)

अपने विदेशी दौरे से वापस आकर 26 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टीम को चंद्रयान 3 की सफलता पर सम्बोधित किया| अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने घोषणा की, 'चंद्रयान-3 का मून लैंडर जिस स्थान पर उतरा था, उसे अब 'शिव शक्ति' के नाम से जाना जाएगा| इसी के साथ उन्होंने उस पॉइंट को भी नाम दिया जहाँ चंद्रयान 2 ने हार्ड लैंडिंग की थी| ज्ञात हो हार्ड लैंडिंग की वजह से चंद्रयान 2 के लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूट गया था| प्रधानमंत्री ने इस पॉइंट को 'तिरंगा' नाम दिया| 

अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान 2 ने अपने पैरों के निशान छोड़े थे, उसे अब 'तिरंगा' कहा जाएगा| प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बिंदु भारत द्वारा किए जाने वाले हर प्रयास के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा और हमें याद दिलाएगा कि विफलता अंत नहीं है| उन्होंने कहा, "जहां मजबूत इच्छा शक्ति हो, वहां सफलता एक गारंटी होती है"


Post a Comment

0 Comments