चाँद पर मौजूद शिव शक्ति पॉइंट | Shiv Shakti Point

Shiv Shakti Point on moon: 23 अगस्त 2023 को इसरो द्वारा भेजे गए चंद्रयान 3 ने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर इतिहास रचा था| चंद्रयान 3 की चन्द्रमा पर लैंडिंग का दुनिया भर में लाखों-करोड़ो लोगों ने टेलीविज़न, सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण देखा| वह लैंडिंग का क्षण राष्ट्र की चेतना में अमर हो गया है| हर भारतीय ने इसे अपनी जीत के रूप में लिया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस समय दक्षिण अफ्रीका से इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने| उन्होंने इस बड़ी सफलता का श्रेय वैज्ञानिकों को दिया| 

shiv shakti point on moon

चन्द्रमा पर शिव शक्ति पॉइंट (Shiv Shakti Point on Moon)

अपने विदेशी दौरे से वापस आकर 26 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टीम को चंद्रयान 3 की सफलता पर सम्बोधित किया| अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने घोषणा की, 'चंद्रयान-3 का मून लैंडर जिस स्थान पर उतरा था, उसे अब 'शिव शक्ति' के नाम से जाना जाएगा| इसमें दो शब्द हैं शिव और शक्ति| प्रधानमंत्री ने कहा, 'शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प है और शक्ति हमें उन संकल्पों को पूरा करने की शक्ति देती है| चंद्रमा का यह शिव शक्ति बिंदु हिमालय से कन्याकुमारी तक संबंध का एहसास कराता है| 

shiv shakti point means

विज्ञान की खोज के कल्याणकारी मूल पर जोर देते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि इन पवित्र संकल्पों को शक्ति के आशीर्वाद की आवश्यकता है और शक्ति हमारी नारी शक्ति है| चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की सफलता में हमारी महिला वैज्ञानिकों, देश की नारी शक्ति की बड़ी भूमिका रही है| उन्होंने कहा, "चंद्रमा का शिव शक्ति बिंदु भारत की इस वैज्ञानिक और दार्शनिक सोच का गवाह बनेगा|" 

pragyan rover

Post a Comment

0 Comments