Leave on Average Pay | हिंदी में LAP Rules in Railway

Leave on Average Pay : भारतीय रेलवे में कर्मचारियों को उदारीकृत छुट्टियों के नियमों के तहत लीव दी जाती हैं| Leave लेना कर्मचारी के अधिकारों में नहीं आता और कोई भी छुट्टी के लिए किया हुआ आवेदन कम्पीटेंट ऑथोरिटी द्वारा मना या रद्द किया जा सकता है| इसके बावजूद भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों को अलग-अलग प्रकार की लीव देती है| जिसमें से सबसे आम और इस्तेमाल करी जाने वाली लीव है LAP यानी leave on average pay| 

क्या होता है रेलवे में LAP का मतलब (Full form of LAP in Railway)       
LAP : Leave on Average Pay 

LAP Rules in Railway in Hindi (हिंदी में रेलवे के LAP नियम) 

  • एक रेलवे कर्मचारी (रेलवे स्कूल कर्मचारी को छोड़ कर) चाहे वो permanent हो या temporary, एक कैलेंडर वर्ष में अपने औसत वेतन पर 30 दिनों की छुट्टी (LAP) का हकदार होता है|  
  • रेलवे कर्मचारी के लीव अकाउंट में यह 30 दिनों की छुट्टी 15 दिनों की दो किश्तों में 01 जनवरी और 01 जुलाई को डाली जाती है| 
  • हर 06 महीने में 15 दिनों की LAP लीव अकाउंट में डालते समय पिछली बची/जमा LAP आगे जोड़ दी जाती है, लेकिन जोड़ने के बाद यह कुल मिलाकर 300 LAP से अधिक नहीं हो सकती|     

LAP credit rule in Railway (लीव आकउंट में LAP कैसे जुड़ती हैं)

  • हर 6 महीने में रेलवे सेवक के खाते में 15 छुट्टियां क्रेडिट की जाती हैं| 
  • यदि कर्मचारी की सर्विस 01 जनवरी या 01 जुलाई को अगले 06 महीने या उससे अधिक है तो उसके लीव अकाउंट में 2.5x6 = 15 दिनों की LAP जोड़ दी जाती हैं| 
  • रेलवे कर्मचारी के रिटायर होने, सेवा से बर्खास्त होने पर या सेवा के दौरान मृत्यु होने पर EL क्रेडिट करने की गणना हर महीने की ढाई छुट्टी के अनुसार की जाती है|         
  • उदहारण के तौर पर यदि कर्मचारी अप्रैल माह में रिटायर हो रहा है, तो उससे पहले पड़ी 01 जनवरी को कर्मचारी के लीव अकाउंट में 2.5x4 = 10 छुट्टियाँ जोड़ी जाती हैं|      


Maximum LAP in Leave Account in Railway (अधिकतम EL कितनी हो सकती हैं)

  • रेलवे सेवक के लीव अकाउंट में अधिकतम LAP 300 हो सकती हैं|   
  • 01 जनवरी या 01 जुलाई को यदि कर्मचारी के लीव अकाउंट में 285 या उससे कम LAP हैं, तो उसके खाते में अगले छह महीने के हिसाब से 15 LAP जोड़ी जाती हैं| पर यदि वह अगले 06 महीने से कम समय में रिटायर हो रहा हो या रेलवे सर्विस छोड़ने वाला हो तो हर पुरे महीने की रेल सेवा के अनुसार उसके अकाउंट में 2.5 LAP जोड़ते हैं| 
  • 01 जनवरी या 01 जुलाई को यदि कर्मचारी के लीव अकाउंट में 285 से अधिक और 300 से कम LAP हैं, तो अगले छह महीने के हिसाब से 15 LAP अलग करके रखी जाती हैं| 06 महीने के अंत में अगली LAP जोड़ते वक्त यदि कर्मचारी की इन 15 LAP में से कुछ जमा हुई हैं तो उन्हें कर्मचारी के लीव अकाउंट की LAP में जोड़ दिया जाता है| लेकिन यह 300 से अधिक नहीं होनी चाहिए| 
  • उदहारण के रूप में यदि 01 जनवरी को कर्मचारी के पास जमा LAP 297 हैं, और उसकी बची हुई सर्विस 06 माह से अधिक है तो अगली 15 LAP अलग से रखकर, उसके पास 297+15 LAP होंगी| यदि उसने अगले छह माह तक 10 LAP का इस्तेमाल किया, तो 01 जुलाई को अगले क्रेडिट के समय उसके लीव अकाउंट में 300+15  LAP बचेंगी|     

How many LAP can railway employee take at a time (एक समय में कितनी LAP ले सकते हैं)

एक समय में किसी रेलवे कर्मचारी को 180 दिनों की LAP दी जा सकती है| ग्रुप A और ग्रुप B के रेलवे कर्मचारियों के लिए, यदि उनकी लीव विदेश के लिए सैंक्शन हुई है, यह अवधि 180 से बढ़कर 240 दिनों की हो सकती है|     

Post a Comment

0 Comments