2S Coach | Sleeper coach | 1AC Coach | 2AC Coach| 3AC Tier Coach की जानकारी

भारतीय रेलवे में प्रत्येक ट्रेन में कई डब्बे होते हैं और उनकी संख्या ट्रेन के रूट और भीड़ के आधार पर भिन्न होती है| पुराने डब्बों की बात करें तो उनमें लोहों की रोड को जोड़कर बेंच बनाई होती थी| लेकिन समय के साथ और मांग के अनुरूप, भारतीय रेलवे ने विभिन्न यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रेनों में अलग-अलग क्लास शामिल किये हैं, जिनके कोच की बनावट भी अलग होती है| 

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं कि भारतीय रेलवे में प्रतिदिन करोड़ो लोग सफर करते हैं लेकिन अधिकांश लोग ट्रेनों के आसपास के तथ्यों और शब्दावली से अनजान होते हैं| ऐसा ही एक बहुत आम शब्दावली रेल में इस्तेमाल होने वाले कोच की होती है जिसमें सीटिंग और स्लीपर दोनों तरह के कोच आते हैं|     

2S Coach: भारतीय रेलवे में कम दुरी वाली ट्रेनों में सीटिंग अरेंजमेंट वाले कोच भी लगाए होते हैं| कई इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों इस क्लास के डब्बे होते हैं| क्लास कोड 2S वाले डब्बे नॉन ए.सी डब्बे होते हैं और इस प्रकार के कोच का कोड "डी" होता है| यानी ट्रेन में यात्रा करते समय कोच का नंबर D1, D2 आदि होता है| 2S कोच में कुल मिलाकर 108 सीट होती हैं जिनमें 36 विंडो सीट, 36 मिडिल सीट और 36 ऐसले (रास्ते वाली) सीट होती हैं| 


2S कोच का किराया बहुत कम होता है| इन कोच में रिजर्वेशन वाले यात्री को सीट मिलती है तो वहीँ बिना रिजर्वेशन वाला व्यक्ति इन ट्रेन में बिना सीट के यात्रा कर सकता है|       
 
2s coach in train

Class Code: 2S 
2S Coach Code: D  
2S seat in train : 108 

CC Coach: मध्यम दुरी वाले सफर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1988 में शताब्दी ट्रेन को चलाया गया| इस प्रकार की ट्रेन में बैठने के लिए आरामदायक सीट होती हैं| ए.सी सुविधा से लैस इन डब्बों को चेयर कार (CC) कहा जाता है| इन डब्बों को C1, C2 आदि क्रम में नाम दिया जाता है| CC डब्बों में पहले 67 सीट होती थी, लेकिन इस क्लास के नए डब्बों में 75 सीट होती हैं जिनमें 30 विंडो, 30 ऐसल और 15 मिडिल सीट होती हैं|      
CC coach in train

Class Code: CC 
CC Coach Code: C  
CC seat in train : 75 


भारतीय रेल अपने यात्रियों को गंतव्य स्टेशन तक पहुँचाने के साथ एक आरामदायक सफर मुहैया कराने के लिए अलग-अलग प्रकार के शयन कोच का निर्माण करती है| इसे मुख्य तौर पर दो क्लास में बांटा जा सकता है- ए.सी और नॉन ए.सी| आइये जानते हैं कैसे होते हैं यह कोच और इनमें क्या अंतर होता है| 

Sleeper Class: स्लीपर क्लास में प्रयोग होने वाले डब्बे नॉन-ए.सी होते हैं| इन डब्बों का क्लास कोड SL होता है| इन सोने की सुविधा से लैस डब्बों का कोच कोड "S" होता है यानि अगर कोई यात्री स्लीपर SL क्लास में बर्थ बुक करता है तो उसका कोच नंबर S1, S2 आदि क्रम में होगा| इस प्रकार के डब्बों में 72 बर्थ होती हैं| जिनमें 18 लोअर बर्थ, 18 मिडिल बर्थ, 18 अप्पर बर्थ, 9 साइड लोअर और 9 साइड अप्पर बर्थ होती हैं| 

sl coach in train


Class Code: SL
SL Coach Code: S
SL seat in train : 72 


3AC Class: रेलवे के 3AC क्लास में प्रयोग होने वाले कोच ए.सी सुविधा से लैस होते हैं| 3AC कोच में 64 बर्थ होती हैं| जिनमें 16 लोअर बर्थ, 16 मिडिल बर्थ, 16 अप्पर बर्थ, 8 साइड लोअर और 8 साइड अप्पर बर्थ होती हैं| इन डब्बों का क्लास कोड 3AC होता है| सोने की सुविधा से लैस इन डब्बों का कोच कोड "बी" (B) होता है यानि अगर कोई यात्री स्लीपर 3AC क्लास में बर्थ बुक करता है तो उसका कोच नंबर बी-1, बी-2 आदि क्रम में होगा|    
 
3ac coach in train

Class Code: 3AC
3AC Coach Code: B
3AC seat in train : 64

पढ़ें: भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किये गए नए 3AC इकॉनमी कोच   

GareebRath 3A Class: रेलवे में गरीबरथ ट्रेन के 3A क्लास में प्रयोग होने वाले कोच ए.सी सुविधा से लैस होते हैं| गरीबरथ के कोच में साइड वाली सीट में भी मिडिल सीट लगी होती है, जिसके कारण इसमें 3AC कोच की तुलना ज्यादा सीटें होती हैं| 3AC की तुलना इन कोचों पर यात्रा करने पर किराया भी कम लगता है| इनके 3A कोच में 81 बर्थ होती हैं| जिनमें 18 लोअर बर्थ, 18 मिडिल बर्थ, 18 अप्पर बर्थ, 9 साइड लोअर, 9 साइड मिडिल और 9 साइड अप्पर बर्थ होती हैं| इन डब्बों का क्लास कोड 3A होता है| सोने की सुविधा से लैस इन डब्बों का कोच कोड "G" होता है यानि अगर कोई यात्री स्लीपर 3A क्लास में बर्थ बुक करता है तो उसका कोच नंबर G-1, G-2 आदि क्रम में होगा|    
3a coach in gareebrath
 
Class Code: 3A
3A Coach Code: G
3A seat in train : 81



2AC Class: रेलवे के ए.सी सुविधा से लैस 2AC क्लास के कोच में 46/54 बर्थ होती हैं| जिनमें 15/18 लोअर बर्थ, 15/18 अप्पर बर्थ, 8/9 साइड लोअर और 8/9 साइड अप्पर बर्थ होती हैं| इन डब्बों का क्लास कोड 2AC होता है| सोने की सुविधा से लैस इन डब्बों का कोच कोड "A" होता है यानि अगर कोई यात्री 2AC क्लास में बर्थ बुक करता है तो उसका कोच नंबर A-1, A-2 आदि क्रम में होगा| 2AC कोच में स्लीपर SL और 3AC कोच की तरह मिडिल बर्थ नहीं होती, इसलिए इन डब्बों में सफर करना अधिक आरामदायक होता है| हालाँकि इससे इनके किराये में भी बढ़ोतरी हो जाती है|       
2ac coach in train

Class Code: 2AC
2AC Coach Code: A
2AC seat in train : टाइप-1- 46/ टाइप-2-54

1AC Class: रेलवे के यात्रियों के लिए सबसे सुविधाजनक कोच 1AC क्लास वाला डब्बा होता है| इस प्रकार के कोच में क्लोज्ड-केबिन सुविधा होती है जिसमें प्रत्येक केबिन में 02 या 04 बर्थ होती हैं| कुल मिलाकर 1AC कोच में 22/24 बर्थ होती हैं| इन डब्बों का क्लास कोड 1A होता है| सोने की सुविधा से लैस इन डब्बों का कोच कोड "H" होता है|  
1ac coach in train

Class Code: 1A
1AC Coach Code: H
1AC seat in train : टाइप-1- 22/ टाइप-2-24

Post a Comment

0 Comments