Raksha Bandhan 2023 Date | रक्षाबंधन का त्यौहार कब है और क्यों मनाया जाता है

Raksha Bandhan in Hindi: रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों और भाइयों के प्रेम का पर्व है| यह हिन्दु धर्म के लोगों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है| इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुख-समृद्धि की कामना करती है और दूसरी तरफ भाई बहन की रक्षा का वचन देता है|  आइए जानते हैं रक्षा बंधन किस तारीख को है और क्यों मनाया जाता है: 

raksha bandhan in hindi date 2023


रक्षाबंधन कब मनाया जाता है 

रक्षाबंधन का त्यौहार हर वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है| ग्रेगोरियन कैलेंडर, जिसका आज के समय में आधिकारिक कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है, उसके हिसाब से यह पर्व अगस्त महीने में पड़ता है| इस हिन्दू त्यौहार को चंद्र कैलेंडर के सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाने के कारण राखी पूर्णिमा भी कहा जाता है| 

अगर आप जानना चाहते हैं कि हमारे त्यौहार अलग-अलग दिन क्यों होते हैं तो विक्रम सम्वत चंद्र कैलेंडर और ग्रेगोरियन कैलेंडर में अंतर समझना होगा|   

रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं 

हर त्यौहार मनाने के पीछे कुछ इतिहास जरूर होता है| महाभारत के अनुसार, एक बार श्रीकृष्ण के हाथ पर चोट लग जाती है| तब माता द्रौपदी ने अपना पल्ला फाड़कर श्रीकृष्ण का हाथ बाँधा था| उसके बाद श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया| उसी समय से यह पवित्र भाई-बहन का रक्षाबंधन पर्व मनाया जाने लगा| 

रक्षाबंधन 2023 डेट कब है 

इस साल वर्ष 2023 में श्रावण पूर्णिमा 30 अगस्त 2023 को है| इसलिए इस दिन रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा| पिछले वर्ष यानि 2022 में रक्षाबंधन त्यौहार 11 अगस्त 2022 को मनाया गया था| 

रक्षा बंधन 2020: 03 अगस्त 2020 
रक्षा बंधन 2021: 22 अगस्त 2021
रक्षा बंधन 2022: 11 अगस्त 2022 
रक्षा बंधन 2023: 30 अगस्त 2023 

राखी का महत्व (Rakhi 2023) 

रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की लम्बी उम्र के लिए भगवान् से प्राथना करती है और उसके जीवन में खुशियों मांगती है| वे श्रीकृष्ण की पूजा करके अपने भाई की रक्षा के लिए उनसे विनती करती है| रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है| इस पवित्र धागे में हमारे संस्कार भी लपेटे हुए हैं जो भाई-बहन के प्यार को बढ़ाते हैं| इस दिन भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है और प्रेम से उसको उपहार देता है|

Post a Comment

0 Comments