Happy Republic Day 2024 in Hindi | Gantantr Diwas | गणतंत्र दिवस 2024

75th Republic Day 2024 (75वां गणतंत्र दिवस 2024): भारत हर साल 26 जनवरी को अपना रिपब्लिक डे (गणतंत्र दिवस) मनाता है क्यूंकि इसी दिन 1950 में भारत संप्रभु गणराज्य बना और यहाँ गणतंत्र लागू किया गया था| 26 जनवरी 2024 को भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया| आइये जानते हैं क्या होता है गणतंत्र का मतलब (Republic Meaning) और क्या रहा 26 जनवरी 2024 में विशेष (Republic Day 2024):

happy 75th republic day 2024 background

रिपब्लिक का मतलब (Republic Meaning)

"रिपब्लिक"/"Republic", लैटिन शब्द "रेस पब्लिका" से आया है| हिंदी में इसका अर्थ होता है गणराज्य यानि गणतंत्र, जो सरकार का एक रूप है जिसमें देश को शासकों की निजी संस्था या संपत्ति ना मानकर, एक "सार्वजानिक मामला"/ "पब्लिक अफेयर" माना जाता है| एक गणराज्य देश में सत्ता के प्राथमिक पद विरासत में नहीं मिलते हैं और देश या राज्य का प्रमुख पद "राजा" नहीं होता| भारत भी एक "रिपब्लिक स्टेट" है| 

 

26 जनवरी का इतिहास (26 January Background)

भारत को अंग्रेजी शासन से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी और इसलिए इसी दिन भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है| लेकिन 26 जनवरी 1950 तक भारतीय सविंधान लागू नहीं हुआ था| 26 जनवरी के दिन ही भारत एक संप्रभु राज्य बना और गणतंत्र कहलाया| तब से हर साल 26 जनवरी भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है| 


असल में वर्ष 1929 में लाहौर में हुए कांग्रेस अधिवेशन में भारतीय नेशनल कांग्रेस ने औपनिवेशिक शासन की निंदा की और इसके साथ पूर्ण स्वराज यानि अंग्रेजों से पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की थी| भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिलने के बाद 26 नवंबर 1949, को भारत ने अपना सविंधान अपनाया| लेकिन इसे अगले वर्ष 26 जनवरी 1950 को एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के तहत लागू किया गया और तब ही भारत एक संप्रभु गणराज्य बना|  


भारत उस दिन को मनाने के लिए गणतंत्र दिवस मनाता है जिस दिन ब्रिटिश राज द्वारा निर्धारित भारत सरकार अधिनियम (1935) को भारतीय सविंधान द्वारा भारत के शासी दस्तावेज के रूप में बदल दिया गया था| इस दिन झंडा फहराने, राष्ट्रगान का पाठ करने और शो और कार्यक्रमों के आयोजन के अलावा, भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों सहित रक्षा बल अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं और राजपथ पर परेड में भारत के रक्षा कौशल का प्रदर्शन करते हैं, जिसका टेलीविज़न पर सीधा प्रसारण भी किया जाता है| इस दिन भारत की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर रक्षा बलों द्वारा परेड, झांकी, और शस्त्र प्रदर्शन किये जाते हैं| 


इस दिन स्टंट करने के अलावा, एयर शो, मोटरबाइक पर स्टंट, टैंक और अन्य हथियार प्रणालियों को भी प्रदर्शित किया जाता है| इनके साथ खूबसूरती से सजाई गई झांकियाँ, भारत के विभिन्न राज्यों की विशिष्टता और सुंदरता दर्शाती हैं| इस दिन पुरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय अवकाश रहता है और भारतीय ध्वज फहराया जाता है|         

पढ़ें: भारत में कब-कब होता है राष्ट्रीय अवकाश?

गणतंत्र दिवस 2024 विशेष (Republic Day 2024 Special) 

  • वर्ष 2022 से गणतंत्र दिवस समारोह को 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से शुरू करने की घोषणा हुई थी| भारत सरकार ने भारत के इतिहास और संस्कृति में महत्वपूर्ण पहलुओं को मनाने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में 23 जनवरी यानि सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) शामिल करी| इसलिए वर्ष 2024 में भी गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती को मनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 23 जनवरी को 31 जनवरी 2024 तक चलने वाले भारत-पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ किया| 
  • इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि (Chief Guest of Republic Day Parade 2024) के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए भारत पहुंचे| 
  • ज्ञात हो गणतंत्र दिवस परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट से होते हुए लाल किले पर जाकर समाप्त होती है| 
  • वर्ष 2022 से शुरू भारतीय नृत्य प्रतियोगिता वन्दे भारतम के जरिए इस साल भी सांस्कृतिक समृद्धि और 'नारी शक्ति' के शानदार प्रदर्शन में, गणतंत्र दिवस परेड में 'वंदे भारतम' के तीसरे संस्करण ने 'नारी शक्ति की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति- संकल्प के माध्यम से सिद्धि' विषय को प्रदर्शित किया| 
  • आल इंडिया महिला ट्राई-सर्विस समूह पहली बार परेड का हिस्सा बनी| इस समूह में सेना की सैन्य पुलिस की महिला सैनिक और अन्य दो सेवाओं के कर्मी शामिल थे|
  • इस साल फ्रांस के 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्त, 33 सदस्यीय बैंड का एक दल, दो राफेल लड़ाकू विमान और फ्रांस के एक एयरबस ए 330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान ने भी समारोह में भाग लिया|   

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं (Happy Republic Day 2024) 

republic day 2024
**यह एक दिवस नहीं, यह एक पर्व है, जिस पर हम सभी को बहुत ज्यादा गर्व है| गणतत्रं दिवस 2024 की शुभकामनाएं!!** 
gantantra divas 2024
**Freedom in Mind,
Faith in Words,
Pride in our Heart,
Memories in our Souls.
Let's Salute the Nation on Republic Day.
Happy 75th Republic Day 2024**

Post a Comment

0 Comments