2023 में मकर संक्रांति कब है? Happy Makar Sankranti 2023 Date

Makar Sankranti 2023 Date: मकर संक्रांति हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है| इसे पुरे भारत में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है| मकर संक्रांति का त्यौहार आमतौर पर हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाते हैं| क्या आप जानते हैं कि दूसरे हिन्दू त्योहारों की तरह मकर संक्रांति साल के इन्हीं दो दिनों में ही क्यों पड़ती है? आइये जानते हैं इसका जवाब और इस साल वर्ष 2023 में मकर संक्रांति कब है (Makar Sankranti 2023 Date) और क्या है इसका महत्त्व (Makar Sankranti Significance):

makar sankranti 2023 date

मकर संक्रांति 2023 कब है (Makar Sankranti 2023 Date)

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार जब सूर्य धनु से मकर राशि पर प्रवेश करता है, उसी दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है| अधिकतर हिन्दू त्यौहार जैसे होली, दीपावली, कृष्ण जन्माष्टमी चंद्र कैलेंडर पर आधारित होते हैं, और ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से इनकी तिथियां अलग-अलग तारीखों में पड़ती है, इसलिए हर साल इन त्योहारों की तारीख भी बदल जाती है| पर इसके विपरीत मकर संक्रांति का त्यौहार ग्रेगोरियन कैलेंडर की तरह पृथ्वी से सूर्य की स्थिति निर्भर करता है| जब साल के इस समय सूरज मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का त्यौहार (Makar Sankranti Festival 2023) मनाते हैं| इसलिए यह त्यौहार 14 या 15 जनवरी पर ही पड़ता है|
 
makar sankranti kab hai

कभी-कभी सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की शाम या रात को होता है, इसलिए शास्त्रों के अनुसार संक्रांति अगले दिन यानि 15 जनवरी को मानी जाती है| इस साल 2023 में भी सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी की रात 08 बजकर 14 मिनट पर प्रवेश करेगा| 

 
साल 2023 में मकर संक्रांति 15 जनवरी रविवार के दिन मनाया जाएगा| इस साल महा पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 46 मिनट तक रहेगा|  

happy makar sankranti

मकर संक्रांति का महत्व (Makar Sankranti Significance)

मकर संक्रांति का त्यौहार हिन्दुओं के देवता सूर्य देव को समर्पित है| मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता की पूजा करने से घर में खुशियां आती हैं| इसी दिन से सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है| मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर स्थानांतरित होता है| भारत के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति का यह त्यौहार अलग-अलग नामों से मनाया जाता है| कर्नाटक में संक्रांति, तमिलनाडु और केरला में पोंगल, पंजाब और हरियाणा में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण और उत्तराखंड में उत्तरयणी के नाम से यह त्यौहार मनाते हैं|

patang in makar sankranti

मकर संक्रांति के दिन क्या करते हैं? (Makar Sankranti Importance)

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए पतंग उड़ाते हैं| इस दिन लोग तिल के लड्डू बनाते हैं| मकर संक्रांति को दान-पुण्य का दिन माना जाता है| इस दिन खिचड़ी खाने और दान करने का अत्यधिक महत्व होता है और साथ ही अनाज, घी, तिल, गुड़, नए वस्त्रों का दान शुभ माना जाता है| मकर संक्रांति के दिन गंगा और दूसरी पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्त्व है| मकर संक्रांति का त्यौहार किसानों का भी मुख्य त्यौहार होता है|      

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने पिछले साल 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति के दिन सूर्य की उत्तरी गोलार्ध में यात्रा को मनाने के लिए वैश्विक स्तर पर 75 लाख लोगों के लिए एक वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया था| मकर संक्रांति का यह अवसर स्वास्थ्य, धन और खुशी प्रदान करने के लिए प्रकृति को धन्यवाद देने का स्मरण कराता है| इसलिए इस दिन सूर्य को नमस्कार के रूप में सूर्य नमस्कार की पेशकश की जाती है|  

मकर संक्रांति के दिन ही होता है पोंगल, उत्तरायण और बिहू त्यौहार 

हमारे देश में मनाए जाने वाले अधिकांश त्यौहार प्रकृति और कृषि के साथ हमारे अभिन्न संबंधों को दर्शाते हैं| मकर संक्रांति के समय पर लोहड़ी, पोंगल, बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्यौहार फसलों की कटाई के मौसम को चिन्हित करते हैं| यह न केवल भारत विविधता का बल्कि विविधता में एकता का उदहारण है|  

सूर्य नमस्कार के लिए रजिस्टर करें: क्लिक करें   
 

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं (Happy Makar Sankranti 2022) 

**"तन में मस्ती, मन में उमंग
चलो आकाश में डाले रंग 
हो जाए सब संग-संग 
और उड़ाए पतंग" मकर संक्रांति की शुभकामनाएं** 

**काट ना सके कोई पतंग आपकी,
टूटे ना कभी डोर विश्वास की,
छू लो आप जिंदगी की सारी कामयाबी 
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की 
हैप्पी मकर संक्रांति 2023**

**तिल हम हैं और गुड़ आप 
मिठाई हम हैं और मिठास आप 
साल के पहले त्यौहार से हो रही है आज शुरुआत 
आपको हमारी तरफ से हैप्पी मकर संक्रांति 2023**

**रंग-बिरंगे पतंगों संग जोड़े दिल के तार 
और इन संदेशों के साथ भेजे अपनों को प्यार!! हैप्पी मकर संक्रांति 2023**


   

Post a Comment

0 Comments