WAG12: भारत के शक्तिशाली लोकोमोटिव WAG12 की क्या है खासियत

WAG12: भारतीय रेल के बुनियादी ढाँचे के आधुनिकरण के लिए रेल मंत्रालय ने PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत Alstom को 800 इ-लोको (WAG12B) बनाने का काम सौंपा है| यह कॉन्ट्रैक्ट ऐतिहासिक रूप से भारतीय रेलवे क्षेत्र में सबसे बड़ा फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) है, और आने वाले वर्षों में इसका परिणाम देश के आर्थिक विकास के लिए प्रत्यक्ष गुणक के रूप में देखने को मिलेगा| आइये जानते हैं क्या हैं अल्स्टॉम द्वारा बनाया जा रहा WAG12 इ-लोको की विशेषता:    

wag12b loco engine

  1. WAG full form क्या है?
  2. WAG12 से क्या मतलब है?    
  3. WAG 12 B का निर्माण कौन कर रहा है? 
  4. WAG 12 B रेल इंजन की वर्तमान स्थिति 
  5. WAG 12B इ-लोको की खासियत (WAG 12 features)   

WAG Full Form क्या है?

भारतीय रेल में WAG एक लोकोमोटिव यानि इंजन को दर्शाता है| इसमें सबसे पहला लैटर-W यह सूचित करता है कि लोकोमोटिव (Wide) ब्रॉड गेज ट्रैक (1676 मीटर) पर चलने वाला है| दूसरा लैटर-A लोकोमोटिव के AC इलेक्ट्रिक पर चलने की विशेषता दर्शाता है| तीसरा लैटर G यह बताता है कि इंजन Goods को ट्रांसपोर्ट के लिए है| WAG से हम यह कह सकते हैं कि रेल इंजन ब्रॉड गेज पर माल गाड़ी को खींचने के लिए है और यह इलेक्ट्रिक AC द्वारा संचालित होता है| 

WAG : Wide Gauge AC Traction Goods 

WAG12 से क्या मतलब है?

WAG 12 भारत के सबसे शक्तिशाली रेल इंजन में से एक है| यह अपनी श्रेणी में 12th जनरेशन का लोकोमोटिव है, जिसकी क्षमता 12000 हॉर्स पावर की है| यह अपने पूर्ववर्ती, WAG 9 की तुलना में दुगना शक्तिशाली और दुनिया का सबसे शक्तिशाली फ्रेट लोकोमोटिव है| इन लोकोमोटिव को वर्तमान में बन रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर तैनाती को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है| WAG12 के श्रेणी में पहले लोको को WAG12A कहा जाता है जिसमें आई खामियों में बदलाव कर अधिक उन्नत WAG 12B का निर्माण किया गया|               
 
         

WAG 12 B का निर्माण कौन कर रहा है? 

WAG 12B रेल इ-लोको का निर्माण फ्रेंच रोलिंग स्टॉक निर्माता Alstom और भारतीय रेल द्वारा बिहार के मधेपुरा में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री पर किया जा रहा है| Alstom को 800 WAG 12B इ-लोको का कॉन्ट्रैक्ट 2015 में मिला| 27 फरवरी 2018 को इस श्रेणी के पहले लोकोमोटिव 60001 का परिक्षण किया गया था और 10 अप्रैल 2018 को भारत के प्रधानमंत्री ने इस हाई हॉर्सपॉवर WAG 12B लोकोमोटिव का शुभारम्भ किया| 
wag 12b loco

        

WAG 12 B रेल इंजन की वर्तमान स्थिति 

WAG 12B इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण तेज गति से बिहार के मधेपुरा में चल रहा है| मई 2021 में 100वें WAG 12B लोकोमोटिव (60100) का निर्माण पूरा हो चूका था, और 16 नवंबर 2021 को अल्स्टॉम ने देश को 150वां WAG 12B लोकोमोटिव सौंप दिया था| दिसंबर 2022 तक करीब 276 लोको बनाए जा चुके थे| हाल ही में भारतीय रेलवे ने अपने नागपुर डिपो में एक नया WAG12B इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शामिल किया है| एल्सटॉम द्वारा वितरित, यह एल्सटॉम द्वारा वितरित की जाने वाली 300 वीं इकाई है|  
wag 12 current update
ज्ञात हो इस सीरीज के इ-लोको का रखरखाव के लिए शेड, उत्तर रेलवे के इलेक्ट्रिक लोको शेड, सहारनपुर और मध्य रेलवे के नागपुर में इलेक्ट्रिक लोको शेड, अजनी में हो रहा है| 
       

WAG 12B इ-लोको की खासियत (WAG 12 features)

  • WAG12B इ-लोको में दो समान लोकोमोटिव होते हैं और दोनों Bo-Bo प्रकार के twin-axled बोगी पर टिके हुए होते हैं| 
  • यह 180 टन वजन का तीन-फेज इंजन है 
  • WAG 12B का eight-axle डिज़ाइन इसके प्रदर्शन में सुधार करता है और ऊर्जा की खपत और रखरखाव लागत को कम करता है|  
  • इस लोकोमोटिव में Regenerative ब्रेकिंग सिस्टम लगा हुआ है जिसमें ट्रेन में ब्रेक लगने पर उसकी kinetic energy को स्टोर कर बाद में उपयोग में लाया जाता है|  
  • WAG12B, 12000 HP की क्षमता के साथ, भारत का पहला लोकोमोटिव है जिसकी क्षमता 10000 हॉर्सपॉवर से अधिक है|     
  • इस लोकोमोटिव में Alstom प्राइमा T8 पर आधारित humid और धूल भरे वातावरण और -50 डिग्री से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में संचालन के लिए विशेषताएं शामिल हैं|   
  • भारतीय रेलवे के 2016 में बने मानक अनुसार इसमें टॉयलेट की सुविधा भी उपलब्ध है|  
  • WAG 12B लोकोमोटिव 6000 टन से अधिक फ्रेट ट्रेन को 100 से 120 प्रति घंटा की रफ़्तार से ले जाने में सक्षम होगी| इससे भारत में फ्रेट ट्रेनों की रफ़्तार लगभग दोगुनी हो जायेगी|   

Post a Comment

0 Comments