कार्तिक मास (Kartik month) की महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Kartik month - कार्तिक माह 


कार्तिक Important Days | कार्तिक maas ka mahatv | 

सनातन संस्कृति के कैलेंडर (या पंचांग या संवत) में कार्तिक को साल का आठवा महीना माना जाता है| यह ग्रेगोरियन कैलेंडर के अक्टूबर-नवंबर में पड़ता है| इस साल 2023 में 'विक्रम संवत' (calendar) का 2080वा साल और 'शक संवत' के हिसाब से 1945वा साल का आरम्भ हुआ है| विक्रम संवत के अनुसार आश्विन महीने में पूर्णिमा के बाद वाली प्रतिपदा, कार्तिक मास की पहली तिथि होती है| 

कार्तिक मास का नक्षत्र (Kaartik month) 
कार्तिक मास को यह नाम 'कृत्तिका' नक्षत्र की वजह से मिला है| 'कृत्तिका' हिन्दू पंचांग की काल गणना में उपयोग में आने वाले 27 नक्षत्रों में से तीसरा नक्षत्र है|  

कार्तिक मास का महत्व 
कार्तिक मास को शास्त्रों में उत्तम मास कहा गया है| इस मास में भगवान् विष्णु चार महीने (चातुर्मास) की निद्रा से जागते हैं| स्कन्द पुराण के अनुसार इसी महीने में कुमार कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था| कार्तिक महीने के स्वामी भगवान कुमार कार्तिकेय ही हैं और इन्हीं के नाम पर इस माह का नाम कार्तिकेय है|        
   
शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में तुलसी पूजन तथा सेवन का विशेष महत्व है| तुलसी के पौधे पर माँ लक्ष्मी और धन कुबेर की कृपा होती है और इस माह सुबह शाम तुलसी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और सम्पन्नता आती है| इसी महीने की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है|
     
कार्तिक महीने की महत्वपूर्ण तिथियां  (Important Days in Kaartik Month) 
विक्रम संवत के आश्विन महीने की पूर्णिमा के बाद ही कार्तिक मास का आरम्भ होता है| आइये जानते हैं कार्तिक मास की कुछ महत्वपूर्ण तिथियां|
तिथि  महत्वता 
प्रतिपदा
(कृष्ण पक्ष) 
   
द्धितीया   
तृतीया 
चतुर्थी करवा चौथ (Karwa Chauth)
पंचमी 
षष्ठी 
सप्तमी 
अष्टमी अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami)
नवमी 
दशमी 
एकादशी रामा एकादशी (Rama Ekadashi) 
द्धादशी 
त्रयोदशी धनतेरस (Dhanteras)
चतुर्दशी नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) 
अमावस्या
दिवाली (Diwali)
प्रतिपदा
(शुक्ल पक्ष) 
अन्नकूट (Annakut)
गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) 
द्धितीया भैया दूज (Bhaiya Duj)
तृतीया 
चतुर्थी 
पंचमी 
षष्ठी प्रतिहार षष्ठी (Pratihar Shashthi)
सूर्य षष्ठी (Surya Shashthi)
छठ पूजा (Chhat Puja)
सप्तमी 
अष्टमी 
नवमी 
दशमी 
एकादशी देवप्रबोधिनी एकादशी (Devprabodhini Ekadashi) 
इगास बग्वाल / बूढ़ी दीपावली (Egaas Bagwal)
द्धादशी 
त्रयोदशी 
चतुर्दशी 
पूर्णिमा
गुरु नानक जयंती (Gurpurab)
देव दीपावली (Dev Diwali)

For important days of other maah, please click the following month:
दूसरे मास के महत्वपूर्ण दिनों के लिए क्लिक करें-



Post a Comment

0 Comments